
image साभार।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
देहरादून।
देहरादून में ओएनजीसी चौक पर एक भीषण दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई ।यह छात्र बताए गए हैं जिनका ताल्लुक उत्तराखंड और हिमाचल से है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक और इनोवा गाड़ी में सीधी टक्कर होने से इनोवा गाड़ी तहस नहस हो गई। इस कार में सवार छह छात्रों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है ट्रक का चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा की जा रही है।
