
डीडी न्यूज नेटवर्क
चंडीगढ़।
हरियाणा चुनावों के बीच सोनीपत विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक सुरेंद्र पंवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालयल को बड़ा झटका देते हुए संबंधित मामले में सुरेंद्र पंवार की कस्टडी को अवैध करार दिया है। जाटव है कि लगभग 3 महीने पहले ईडी ने कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार किया था। पता चला है कि इस मामले में हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी को अवैध करार दे दिया है।
सुरेंद्र पंवार सोनीपत से निवर्तमान विधायक हैं व कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। इस समय वह अंबाला की जेल बंद हैं, ईडी की कस्टडी में ही इन्होंने नामांकन किया था। हालांकि इस दौरान प्रचार प्रसार का जिम्मा सुरेंद्र पंवार के पुत्र मोनू और उनकी पत्नी समीक्षा पंवार संभाले हुए हैं। अब वोटिंग से महज 12 दिन पहले उनको राहत मिल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेंद्र पंवार की और से हाईकोर्ट में अपील की गई थी कि जब पंवार का नाम किसी प्राथमिकी में नहीं है तो इनको अवैध तरीके से गिरफ्तार क्यों किया गया है। हाई कोर्ट ने दस्तावेजों को आधार मानते हुए फैसला सुनाया हैं । सुरेंद्र पंवार जल्दी रिहा हो सकते हैं।
