
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला।
पंचकुला में इंडियन नेशनल लोक दल व बसपा के सॉझा उम्मीदवार डॉ. क्षितिज चौधरी ने सेक्टर17 और 8 मे सभी दुकानों पर अपनी टीम और काफी लोगो के साथ जनसंपर्क किया। उनके साथ इंडियन नेशनल लोक दल के ज़िला अध्यक्ष “मनोज अग्रवाल” व बहूजन समाज पार्टी की हल्का अध्यक्ष श्रीमती “कीर्ति विद्रोही” व प्रत्याशी के पिता डॉ. सतवीर चौधरी जो इंडियन नेशनल लोक दल के वरिष्ठ पदाधिकारी है तथा पिछले तीन साल से इनेलो ज़िला प्रभारी तथा प्रदेश के चिकित्सा प्रकोष्ठ/सेल के प्रदेश संयोजक है के साथ गाड़ियों में और मोटरसाइकिलों से सघन चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया। नेता और कार्यकर्ता सेक्टर 12 के कार्यालय व निवास से चल कर बाज़ार पहुँचे वहॉ से सेक्टर 8 मार्केट व अन्य मार्केट में होते हुए सेक्टर 18 में भी वोट की अपील की।तदुपरांत सेक्टर 17 में उन्होंने दुकानों के बाहर मीडिया से भी बात की ।लोगो ने बताया कि पंचकुला में अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने इस तरह से प्रचार नहीं किया। प्रचार के दौरान इसबात की पुष्टि हुई कि समाज का हर वर्ग भ्रष्ठाचार, महंगाई , नौकरशाही से दुखी हैं और बेरोज़गारी का बहुत बुरा हाल है।दोनो राष्ट्रीय पार्टियाँ सिर्फ़ पूँजीपति व बड़े लोगो की बात करती है, उन्हें हरियाणा की मूल-भूत समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है. किसान, दलित, पिछड़े व मज़दूर वर्ग का असली नेतृत्व सिर्फ़ चौधरी देवीलाल है और ओम प्रकाश चौटाला जैसे जमीन से जुड़े नेताओं ने किया है।चौधरी देवीलाल तो जनता के बीच में बैठकर बात किया करते थे, । उम्मीदवार डॉ अक्षिता चौधरी ने कहा कि उसी प्रकार हमारे नेता भाई अभय सिंह चौटाला काम करते हैं और वे भी उसी प्रकार जनता के बीच में रहकर जनता की सेवा करेंगे । उम्मीदवार ने वीरवार को हलके के पांच गांवों में भी चुनाव प्रचार किया।
