
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने मेनिफेस्टो कमेटी का गठन करने का ऐलान किया है ।इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्षओमप्रकाश धनखड़ को अध्यक्ष बनाया गया है । इसके अलावा कैप्टन अभिमन्यु, सुनीता दुग्गल रोजी आनंद मलिक, वेदपाल, अभय यादव, किरण चौधरी ,भव्य बिश्नोई रणबीर गंगवा आदि को इसका सदस्य नियुक्त किया गया है। पूर्व मंत्री अनिल विज की एक बार फिर अनदेखी हुई है उन्हें इस समिति में भी नहीं लिया गया है।
