
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला
जननायक जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व उप मुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, प्रदेश कार्यालय सचिव चौधरी रणधीर सिंह, जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग द्वारा सैक्टर 15 पंचकूला निवासी वरिष्ठ जजपा कार्यकर्ता के सी भारद्वाज को हल्का पंचकूला का प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पूर्व अप्रैल 2019 से भारद्वाज जजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ पंचकूला के लगातार तीन बार जिला संयोजक बनाए गए। पार्टी के सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाई कमान का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया है कि वह संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और मिशन दुष्यंत 2024 का लक्ष्य प्राप्त करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इसके साथ ही के सी भारद्वाज ने हाई कमान का आभार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि वह पूरी मेहनत से पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।
