दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
चण्डीगढ़।
हरियाणा और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए विधानसभा का चुनाव लोकसभा के चुनाव से भी ज्यादा चुनौती पूर्ण नजर आ रहा है। नए प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अपनी ओर से मेहनत करने और जनता का दिल जीतने की भरपूर कोशिश में लगे हुए हैं लेकिन इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी के लोगों को ही शायद यह प्रतीत हो रहा है कि हरियाणा में हैट्रिक बनाना इतना आसान नहीं है। इसके लिए रणनीतिक तौर पर भी कुछ विशेष जरूर करना होगा।
भाजपा नेताओं ने हरियाणा में कांग्रेस की बजाय सीधे भूपेंद्र सिंह हुड्डा को टारगेट करना शुरू कर दिया है जो उनके सार्थक चिंतन को दर्शा भी रहा है। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति को समझने वाले लोगों ने अब एक बात कहनी शुरू कर दी है कि हरियाणा में मनोहर लाल की बजाय भारतीय जनता पार्टी को चुनाव लड़ना होगा। वरना उसके हक में अच्छे परिणाम नहीं आएंगे। दूसरा काम पार्टी के कार्यकर्ताओं को मनाना और उनका विश्वास जीतना है । इस समय भाजपा के नेताओं को अपनी इस कमजोरी को सबसे बड़ी चुनौती मानकर चलना चाहिए गफलत में नहीं रहना चाहिए। जानकारों के अनुसार भाजपा का कार्यकर्ता इतना हताश और निराशा है कि इस समय वह खुद भाजपा की मरोड़ निकालने के मूड में नजर आ रहा है ।प्रदेश अध्यक्ष बने मोहनलाल कौशिक बेशक संगठन से जुड़े व्यक्ति हैं सकारात्मक सोच रखते हैं मेहनती भी हैं लेकिन उन्हें दूसरे नेताओं की गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
एक खास बात यह है कि भाजपा के नेता अब कई खास बात करने लगे हैं ।
एक यह कि पार्टी के पास हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 10000 कट्टर समर्थक जरूर है और उसका कार्य कर्ता तभी चुनाव में सकारात्मक भूमिका में नजर आएगा जब चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार उसकी पसंद का होगा ।ऐसा उम्मीदवार जो कम से कम उनकी समस्याओं का समाधान करता नजर आता हो। भाजपा के बारे में एक जानकारी यह प्राप्त हुई थी कि पार्टी विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची आने के बाद अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करना चाहती है यदि ऐसा किया गया तो भाजपा को बहुत भारी नुकसान झेलना पड़ जाएगा ।उसके लिए इस समय प्राथमिकता तो कांग्रेस से भी पहले सूची जारी करने की होनी चाहिए। उसे सक्षम और समृद्ध उम्मीदवारों की जरूरत निश्चित तौर पर होगी।नया हो और व्यावहारिक हो तो इसे सोने पर सुहागा मानिए।
किसी विशेषज्ञ ने कहा है कि भाजपा को हरियाणा में जीत के करीब पहुंचना है तो उसे बड़ी बेरहमी से कई सिटिंग एमएलए यहां तक कि कुछ मंत्रियों की टिकट भी काटनी पड़ेगी। यह अलग बात है कि भाजपा वाले ही अब यह कहने लगे हैं कि पार्टी टिकट बांटने के मामले में चौकाने वाले फैसले लेने वाली है।
यदि मौजूदा विधायकों की बात की जाए तो हरियाणा में एक ऐसा विधायक है जो शायद राजनीति में आकर पछता रहा है और संभव है इस बार टिकट ही ना मांगे। उसका नाम है सुधीर सिंगला (गुरुग्राम). बेसिकली श्री सिंगला जाने माने वकील है उनके पिता भारतीय जनता पार्टी के नेता थे और विधायक भी रहे हैं। वह थे स्वर्गीय सीताराम सिंगला। लगता है श्री सुधीर सिंगला को राजनीति रास नहीं आई है । सुधीर सिंगला विधायक तो बन गए लेकिन सरकार में उनकी चाल पूग लगभग नगण्य सी रही। विधायक की सक्रियता में भारी कमी का खामियाजा आज तक गुरुग्राम के मतदाता भुगत रहे हैं। उन्हें अब एक एक्टिव, राजनीतिक सोच के पार्टी में व्यक्तिगत हस्तक्षेप रखने वाले , सभी वर्गों के लोगों को सहज भाव से साथ लेकर चलने वाले एक मजबूत उम्मीदवार की जरूरत आ पड़ी है । गुरुग्राम में राजनीति में रुचि रखने वाले एक व्यक्ति को जहां भारतीय जनता पार्टी के लोग चाणक्य की संज्ञा देते हैं ,वही दूसरे दलों के लोग भी उन्हें एक संस्था के रूप में देखते हैं ।जिनका गुरुग्राम की राजनीति ही नहीं भारतीय जनता पार्टी में निर्णायक हस्तक्षेप है ,जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में एक कुशल और उपयोगी स्वयंसेवक के रूप में जाने जाते हैं। उसका नाम है जीएल शर्मा। भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई के के उपाध्यक्ष श्री शर्मा कभी पूर्व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के साथ कांग्रेस में हुआ करते और गुरुग्राम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी थे। यह दोनों 2014 के चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।दोनों का भाजपा में जाने का फैसला एक साथ हुआ लेकिन जीएल शर्मा राव इंद्रजीत सिंह से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए ।
श्री शर्मा बहुत ही सकारात्मक व्यक्ति हैं आर पार के फैसले लेने में हिचकते नहीं ।बेशक राव इंद्रजीत से अलग हो गए लेकिन उनके साथ अपनी राम-राम कायम रखी।
2011 में श्री शर्मा ने अपनी राजनीतिक क्षमताओं मैनेजमेंट की योग्यताओ और संघर्षशील होने का परिचय उस समय दिया जब भूपेंद्र हुड्डा हरियाणा के मुख्यमंत्री हुआ करते थे और गुरुग्राम में नगर निगम का गठन होना था। नगर निगम के गठन के फैसले को लेकर श्री शर्मा ने याद गार संघर्ष किया। उन्होंने इस मामले में श्री हुड्डा से मिलकर यह मांग की थी कि कांग्रेस इस चुनाव को सिंबल पर लड़े परंतु श्री हुड्डा ने ऐसा करने से मना कर दिया। लेकिन उन्होंने अपने समर्थक उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार दिए उधर जीएल शर्मा ने भी अपनी ताकत दिखाई और उम्मीदवार खड़े कर दिए ।चुनाव परिणाम चौकाने वाले थे।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 9 पार्षद जीतकर आए तो जीएल शर्मा भी पीछे नहीं रहे उनके भी 9 पार्षद जीते। निगम के गठन के समय भूपेंद्र हुड्डा ने दबाव बनाया कि जीएल शर्मा समर्थक पार्षद उनके समर्थन में आकर मेयर के चुनाव में उनकी इच्छानुसार सहयोग करें। इसके लिए राव इंद्रजीत सिंह पर भी दबाव बनाया गया लेकिन जीएल शर्मा समर्थक पार्षद हुड्डा के पास नहीं गए यह अलग बात है कि वह कांग्रेस के हरियाणा के तत्कालीन प्रभारी बीके हरिप्रसाद से मिलने चले गए।
इसी ताकत के दम पर गुरुग्राम में नगर निगम का गठन हुआ तो श्री शर्मा ने जातीय समीकरणों को साधते हुए एक पंजाबी को सीनियर डिप्टी मेयर और एक जाट को डिप्टी मेयर बनाकर अपने राजनीतिक कौशल का परिचय दिया था। उस समय एक यादव को नगर निगम का पहला मेयर बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आप समझ सकते हैं कि मोहनलाल बडौली के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद और इन दोनों के संबंध तथा भाजपा में हस्तक्षेप को देखते हुए गुरुग्राम की ग्राउंड रिपोर्ट यह कहती है कि बेशक यहां टिकट के लिए एक दर्जन से भी अधिक लोग जोर आजमाइश कर रहे हैं लेकिन टिकट के मामले में जीएल शर्मा इसलिए बाजी मार ले जा सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के मामले में वे मेरिट पर माने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस में उनकी उपयोगिता सम्मानित तरीके से महसूस की जा रही है। क्योंकि पिछले एक दशक से भाजपा में उन्होंने अपना काम बहुत ही समर्पण भाव से किया है । लोग न केवल उनसे राजनीतिक चर्चा करते हैं बल्कि मार्गदर्शन भी चाहते हैं। श्री शर्मा अहीरवाल क्षेत्र के कई लोगों को अपने हाथ से पोलिटिकल स्टेटस दिलाने का काम कर चुके हैं। स्थिति यह है कि गुरुग्राम में उनके पास एक प्रभावी टीम है।वे चुनाव को मैनेज करना जानते हैं समाज के सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त कर चुनाव जीतने में सफल हो सकते हैं। जीएल शर्मा भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर गुरुग्राम से उम्मीदवार हुए तो इसका असर आसपास की कई सीटों पर सीधे तौर पर देखने को मिलेगा। यदि भारतीय जनता पार्टी ने टिकटों का ठीक बंटवारा कर दिया तो यही फैसला चुनाव में उसके काम आएगा। ऐसा माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता उम्मीदवारों का मूल्यांकन करके वोट डालने का फैसला करेंगे। जो पार्टी ठीक टिकट बांटेगी उसी का लोगों में सकारात्मक और प्रभावी संदेश जाएगा और चुनाव के आरंभ में ही इसका लाभ मिलता भी नजर आ सकता है।

जीएल शर्मा भाजपा नेता (गरुग्राम)
