
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पिंजौर
सिंचाई विभाग द्वारा सूरजपुर रज्जीपुर क्षेत्र में भूमि कटाव को रोकने के लिए डंगा लगाया जा रहा है। लेकिन यह डंगा नदी किनारे हद पर लगाने की बजाय नदी के बीच में लगा दिया गया है। जिसके चलती नदी का रुख, निर्माणाधीन सुखोमाजरी बाईपास की ओर हो गया। जिससे नवनिर्मित सड़क जिसका उद्घघाटन भी नहीं हो पाया, पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आप जिला अध्यक्ष लोगों की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। रंजीत उप्पल ने मौके पर क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़क को एवं लगाए जा रहे डंगे को देखा तो उन्होंने संबंधित विभाग के अफसर से फोन से बातचीत की। जब अधिकारी से पूछा गया कि डंगा नदी के किनारे लगाने की बजाय बीच में क्यों लगाया गया। इसके जवाब में अधिकारी ने कहा कि नदी के आसपास की जगह पर लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है कुछ अतिक्रमण तो पक्के मकान और पक्के शैड बनाकर किया हुआ है, और कुछ खाली जगह लोग अपने निजी उपयोग के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह से कितनी अजीब बात है कि अवैध अतिक्रमण को सुरक्षित किया जा रहा है और सरकारी संपत्ति का भारी नुकसान किया जा रहा है। नदी का प्रकृति के बहाव को रोकना न केवल प्रकृति के खिलाफ है बल्कि कानूनी जुर्म भी है। रंजीत उप्पल ने कहा कि करोड़ों की लागत से बने इस बाईपास की हालत अब आपके सामने है।आधे किलोमीटर के लगभग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि बाईपास सड़क के आसपास अवैध तरीके से खनन किया हुआ भी साफ नजर आ रहा है लेकिन प्रशासन को शायद नहीं दिखाई दे रहा शायद प्रशासन को नहीं मालूम इस प्रकार का अवैध खनन भी बाईपास की सड़क को भारी नुकसान पहुंचाएगा और सरकारी संपत्ति का नुकसान होगा,क्योंकि यह सारी सरकारी संपत्ति जनता की टैक्स से बनी हुई संपत्ति है आखिर इसका बोझ एक बार फिर से जनता पर पड़ने वाला है। इसलिए मेरा प्रशासन एवं सरकार से अपील है कि इस प्रकार की धांधलियां छोड़ सही नियम और कायदे के अनुसार विकास कार्य करवाया जाए।
