
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला । आम आदमी पार्टी के अंबाला लोकसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र राठी ने नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा को अपना समर्थन देते हुए कहा है कि उनके अधिकारों का किसी भी हालत में हनन नहीं होने दिया जाएगा । सुरेंद्र राठी ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय सेक्टर 14 पंचकूला के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों को समर्थन दिया श्री सुरेंद्र राठी ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग को दबाने की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी के नेता सुरेंद्र राठी को जानकारी देते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान जोगेंद्र सिंह, सेक्रेटरी विनोद कुमार , जिले सिंह, राम सिंह,धर्मवीर, बलराज , राजेंद्र लौट, शमशेर सिंह, राकेश कुमार,जनेश्वर ने बताया कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला पंचकूला कि नगर निगम पंचकूला प्रशासन ने 22 /12/2023 को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला पंचकूला यूनियन के साथ एक बैठक नगर निगम दफ्तर में की और जिसमें नगर निगम पंचकूला के महापौर, आयुक्त नगर निगम पंचकूला , संयुक्त आयुक्त नगर निगम पचकूला और पार्षद मौजूद रहे थे। सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी हड़ताल के दौरान सफाई कर्मचारियों की मांगो पुरा करने का अशवासन दिया था लेकिन 8 महीने बीत चुके हैं। आज तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया है। जिससे सभी कर्मचारियों में काफी रोष है।
नवम्बर 2017 से वेतन वृद्धि का ऐरियर का पैसा खाते में डाला जाए, सोल्ड वैस्ट मैनेजमेंट एप बंद की जाएं, मृतक सफाई कर्मचारी के आश्रितों को नगर निगम रोल पर नौकरी पर रखा जाए, सफाई कर्मचारी से सिर्फ सफाई का कार्य लिया जाए, बैगार प्रथा बंद की जाए, हॉटिक्लचर के लिए जो ट्रोली लगाई है उन पर पहले लगे ट्रोली हैल्पर रखे जाए, सभी कर्मचारियों को हर वर्ष दो जोड़ी वर्दी व दो जोड़ी जुते दिए जाए, हरियाणा सरकार के आदेश अनुसार हर महीने 1 लिटर सरसों का तेल 4 साबून दी जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, सभी कर्मचारियों को पोटा केबीन सैक्टर वाईज दिए जाऐ और लाईट लगाई जाऐ और उनको वहां से उठाया नहीं जाए।
सभी कर्मचारी नगर निगम पंचकुला आयुक्त महोदय को आन्दोलन का नोटिस देंगे अगर हमारी मांगों को जल्दी से जल्दी पुरा नहीं किया तो हम धरना प्रदर्शन व काम छोड़ो हड़ताल करेंगे। जसकी जुमेवारी नगर निगम पंचकुला प्रशासन व हरियाणा सरकार की होगी।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी एससी सेल के जिला प्रधान विनोद कुमार व्यापार मंडल के अध्यक्ष जी भी धारीवाल किसान सेल के सुनील चहल युवा सचिव विनोद कुमार राजवीर दलाल मनमोहन रिंकू जगमोहन बट्टू दीपक सिंघल आदि मौजूद रहे

