
कालका 22 जुलाई 2024।
शिवालिक विकास मंच प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन हरियाणा सरकार एडवोकेट विजय बंसल ने माननीय हाईकोर्ट में जनहित याचिका डालकर कालका बस स्टैंड से पीजीआई चंडीगढ़ तक रोडवेज की बस सर्विस आरंभ करवाने की मांग की थी जिसपर माननीय हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए कहा कि याचिकाकर्ता की याचिका पर अध्ययन करने से पहले संबंधित अधिकारियों को दिमाग लगाना चाहिए।इसके उपरांत याचिकाकर्ता विजय बंसल को कहा कि हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के समक्ष 15 दिन के भीतर रिप्रेजेंटेशन दे,साथ ही संबंधित अथॉरिटीज उस रिप्रेजेंटेशन को 4 हफ्तों के भीतर डिसाइड करेंगे और याचिका कर्ता को उसके बारे सूचित करेंगे।गौरतलब है कि याचिकाकर्ता विजय बंसल ने 16 अप्रैल को ही ज्ञापन दिया था परंतु कोई कार्यवाही न होने पर उन्होके हाईकोर्ट की शरण ली।इसके साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि एक डिटेल्ड रिप्रेजेंटेशन देकर अधिकारी उस पर निर्णय ले।
एडवोकेट विजय बंसल ने कहा कि बस स्टैंड कालका से पीजीआई चंडीगढ़ तक डायरेक्ट बस सुविधा न होने के कारण विशेष कर मरीजों और स्थानीय बच्चो, बुजुर्गो, कर्मचारियों व अन्य लोगो को काफी समस्याओ का सामना करना पडता है जिसके लिए रोजाना इस समस्या से जूझने वाले स्थानीय लोगो में काफी रोष व्याप्त है। कालका और पिंजौर से सिर्फ मनीमाजरा तक ही बस सुविधा है, जिसके चलते लोगो को आगे के लिए प्राइवेट ऑटो आदि को काफी पैसे देने पड़ते है तो वही अनेकों दिक्कतों का सामना भी करना पडता है प्रमुख रूप से समय की भी बर्बादी होती है।
इसके अतिरिक्त सेक्टर 32 सरकारी अस्पताल/मेडिकल कालेज के लिए भी बस सुविधा आवश्यक है। जनहित में कालका से डायरेक्ट पीजीआई चंडीगढ़ तक सुबह 8 बजे और शाम 5 बजे के समय बस सुविधा चलाई जाए क्योंकि यहां के अनेकों बच्चे पंजाब यूनिवर्सिटी, पीजीआई समेत चंडीगढ़ के कालेजों और स्कूलों में पढ़ने जाते है, वही स्थानीय मरीजों को भी स्वास्थ्य उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ तक जाना होता है। इसके साथ ही लोगो को रोजाना कार्यों के लिए जाना होता है जिसमे बस सुविधा बेहद जरूरी है।
