दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला
सामाजिक सस्थाएं समाज कल्याण और दीन हीन के उत्थान में आगे रहकर जहां अनुकरणीय कार्य करती हैं वहीं वे मौजूदा पीढ़ी की प्रेरणा स्रोत के रूप में भी देखी जाती हैं। असल में समाज सेवा वही व्यक्ति कर सकता है जिसमें ऐसा करने का जज्बा होता है। इस क्षेत्र में सक्रिय-एक सामाजिक प्लेटफॉर्म फीमेल पावर मंच समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता नजर आता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौली जागरान की रहने वाली कोमल को और उसके पिता को उसकी शादी को लेकर भारी चिंता बनी हुई थी। जब भी यह बात सामने आई तो उसे दूर करने का बीड़ा श्री फीमेल पावर मंच की अध्यक्ष मंजू चंदेल और सब बहनों ने मिलकर उठाया। कोमल की मां का कई वर्ष पहले देहांत हो गया था। समाज सेविका मंजू चंदेल ने उसके सिर पर हाथ रखा और कहा चिंता मत कर हम सब तेरी माएं हैं जो तेरी मां तुम्हें देती वो सब हम तुम्हें देंगे। सब सखियों ने शादी का खाना,बरतन ,कपड़े, मेकअप किट, अटैची, गैस चूल्हा,पैसे और जैसी जिसकी श्रद्धा रही सबने सहयोग किया। दुल्हन बनी कोमल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। कमल के लिए यह खास अनुभूति थी। अनुराधा वर्मा, उपेंद्र आहलूवालिया,माधुरी गहलोत, पूजा छाबड़ा,कविता, लवली सेठी,रेखा साहनी,सविता, सुनीता गोयल, मंजू गुप्ता, रेणु गोयल, वरुण दीप कौर ने (दुल्हन को तैयार किया), मेंहदी वंदना जी ने लगाई, प्रसिद्ध समाज सेवी सुषमा जोशी , रानी, मोनिका प्रभाकर, जोशी अंकल, भाटिया अंकल, प्रवीन भाई, विकास खरब, रेनू पटियाल, कविता, प्रीति जैन, रितिका जैन, डा0 प्रतिभा, रेनू शर्मा, सविता गर्ग सावी इन सब बहनों के सहयोग से कोमल की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। श्री फीमेल पावर मंच के अनुकरणीय प्रयासों के फलस्वरूप 13 लड़कियों की शादी संपन्न हो चुकी है। समाज सेवा में पूरी निष्ठा से प्रयासरत श्री फीमेल पावर मंच कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाज को अपनी सेवाएं दे रहा है।

