रक्तदान महादान — सीआरएम सतीश कुमार
एक स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने में कर सकता है एक बार रक्तदान — डीएसपी गौरव शर्मा

दक्ष दर्पण समाचार सेवा
हरियाणा/ हिसार (राजेश सलूजा): गांव खरक पूनियां में स्थित गीता फिलिंग स्टेशन के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया| यह रक्तदान शिविर हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लगाया गया| इस दौरान केक भी काटा गया और पौधारोपण भी किया गया| जिसका नेतृत्व गीता फिलिंग स्टेशन के डायरेक्टर वजीर सिंह पूनिया ने किया| डायरेक्टर वजीर सिंह पूनिया ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के सीआरएम सतीश कुमार और डीएसपी गौरव शर्मा ने शिरकत की और विशिष्ट अतिथि के रूप में डेरा संचालक पवन पुरी महाराज, पूर्व चेयरमेन बृजलाल बहबलपुरिया व युवा कांग्रेसी नेता तेजवीर पूनियां मौजूद रहे तथा मंच संचालन हरियाणवी चुटकुला सम्राट मास्टर आजाद सिंह दूहन ने किया| इस शिविर में 55 रक्तदाताओं द्वारा अपनी -अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया गया और चेयरपर्सन नवप्रीत कौर शाह ने पहली बार रक्तदान किया| इस शिविर में अग्रोहा मेडिकल ब्लड बैंक ऑफिसर रिचा नैन के नेतृत्व में अग्रोहा मेडिकल की टीम ने रक्तदान संबंधी अपनी सेवाएं दी| मुख्य अतिथि सीआरएम सतीश कुमार ने रक्तदाताओं की हौसला अफ़ज़ाई की और अपने संबोधन में रक्तदान को महादान की संज्ञा दी और कहा कि रक्तदान करने से शरीर में से रक्त कम नहीं होता है बल्कि शरीर में रक्त का संतुलन बना रहता है| मुख्य अतिथि डीएसपी गौरव शर्मा ने अपने संबोधन ने कहा कि आपके द्वारा दिए गए रक्त से किसी की जान बच सकती है| एक स्वस्थ व्यक्ति 3 महीने में एक बार और एक वर्ष में चार बार रक्तदान कर सकता है| उन्होंने लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने का आह्वान किया| इस दौरान मुख्य अतिथि सीआरएम सतीश कुमार और डीएसपी गौरव शर्मा द्वारा इन रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया| इस अवसर पर डायरेक्टर वजीर सिंह पूनियां, सेल्स ऑफिसर राजदीप शर्मा, विकास कुमार, एडवोकेट हिमांशु पूनियां, चेयरपर्सन नवप्रीत कौर शाह,
राजेश सलूजा, प्रिंसिपल सुदेश चहल पूनियां, लक्ष्मण श्योराण, प्रधान शमशेर सिंह पूनियां, देवेंद्र कुमार, माला पंडित व रघबीर सिंह समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे|
