
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़। नायब सिंह सैनी ने आज सिरसा में राजेंद्र सिंह देसूजोधा को पार्टी में शामिल करवा कर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के एक और फैसले को बदलने का काम कर दिया , 2014 में भाजपा की टिकट पर कालांवाली से चुनाव लड़ चुके देसूजोधा की टिकट पूर्व सीएम मनोहरलाल खट्टर ने काट दी थी , इतना ही नहीं तब खट्टर साहब ने देसूजोधा पर नशा तस्करों का हिमायती होने का आरोप भी लगाया था..
आज उन्हीं राजेंद्र सिंह देसूजोधा के भाजपा ज्वाइन करने पर कालांवाली के पूर्व विधायक और भाजपा नेता बलकौर सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि मैं ऐसे व्यक्ति का पार्टी में आने पर स्वागत नहीं कर सकता जो नशा तस्करों का हिमायती हो..
वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजेंद्र सिंह देसूजोधा को अपना पुराना दोस्त बताते हुए पार्टी में उनका स्वागत किया!
