
@दक्ष दर्पण समाचार सेवा *
भोपाल (मध्य प्रदेश)
मध्य प्रदेश के रीवा क्षेत्र में सोहागी थाना अंतर्गत एक गांव में अवैध संबंधों ने एक 35 वर्षीय युवक की जान ले ली ।हत्यारे कोई और नहीं उसकी पत्नी और सगा भाई बताए गए हैं। पता चला है कि युवक राजेश पाल की पत्नी निर्मला पाल और उसके भाई आदेश पाल के बीच अवैध संबंध थे ।
इस मामले में बुधवार को पति-पत्नी के बीच झगड़े के हालात बन गए थे ।जिस पर बाद में आदेश और निर्मला ने एक योजना के तहत राजेश की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी ।
पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों ने पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की और इसे आत्महत्या का मामला बताने की असफल कोशिश की। पुलिस को यह समझते देर नहीं लगी कि जैसा बताया जा रहा है ऐसा संभव नहीं है । पुलिस की थोड़ी सी सख्ती से ही सच्चाई सामने आ गई ।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
