
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नारायणगढ़ , 17 जून
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पंजाबी महासभा के अध्यक्ष अशोक मेहता ने स्थानीय मदरसे में लोगों से गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी । उन्होंने इबादत व कुर्बानी के प्रतीक त्यौहार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत इब्राहीम ने कुर्बानी का जो उदाहरण दुनिया के सामने रखा था, उसे आज भी परंपरागत रूप से मिशाल के रूप में याद किया जाता है।
ईद अल-अधा दूसरी ईद है और इसे दोनों ईदों में से बड़ी ईद के रूप में जाना जाता है। ईद अल-अधा को ‘ बलिदान का त्योहार ‘ भी कहा जाता है क्योंकि यह पैगंबर इब्राहिम की अल्लाह की आज्ञाकारिता में अपने बेटे इश्माएल की बलि देने की इच्छा का सम्मान करता है।

हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाए जाने वाले इस त्योहार में ईद की तरह कुर्बानी पर भी गरीबों का खास ख्याल रखा जाता है। इस त्यौहार में सबसे पहले ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा की जाती है।
इस्लाम के मुताबिक हजरत इब्राहीम को आकाशवाणी हुई कि अल्लाह की रजा के लिए अपनी सबसे प्यारी चीज कुर्बान करो, तो हजरत इब्राहीम ने सोचा कि मुझे तो अपनी औलाद ही सबसे प्रिय है। उन्होंने अल्लाह की रजा में अपने बेटे को ही कुर्बान करने की नीयत करली । ईद उल अजहा उनके इस जज्बे को सलाम करने का त्योहार है
कुर्बानी का फर्ज : अशोक मेहता ने कहा कि इस्लामिक त्यौहार की परंपरा और शिक्षा के मुताबिक कुर्बानी का अर्थ है कि धर्म व फर्ज की रक्षा के लिए सदा तत्पर। रहें। हजरत मोहम्मद साहब का आदेश है कि कोई व्यक्ति जिस भी परिवार, समाज, शहर या मुल्क में रहने वाला है, उस व्यक्ति का फर्ज है कि वह उस देश, समाज, परिवार की हिफाजत के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार रहे।
ईद-उल-फितर की तरह ईद-उल-जुहा में भी गरीबों और मजलूमों का खास ख्याल रखा जाता है। इसी मकसद से ईद-दल-जुहा के सामान यानी कि कुर्बानी के सामान के तीन हिस्से किए जाते हैं। एक हिस्सा खुद के लिए रखा जाता है, बाकी दो हिस्से समाज में जरूरतमंदों में बांटने के लिए होते हैं, जिसे तुरंत बांट दिया जाता है।
नियम कहता है कि पहले अपना कर्ज उतारें, फिर हज पर जाएं। तब बकरीद मनाएं। इसका मतलब यह है कि इस्लाम व्यक्ति को अपने परिवार, अपने समाज के दायित्वों को पूरी तरह निभाने पर जोर देता है।
