
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ भाजपा को अपने नए अध्यक्ष के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है और पार्टी फिलहाल किसी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है। दरअसल, वर्तमान पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के केंद्र में मंत्री बनने के बाद यह तो तय माना जा रहा है कि पार्टी में अध्यक्ष का चेहरा बदलेगा, लेकिन यह तत्काल नहीं होगा। अध्यक्ष पद पर नड्डा का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। पार्टी नए अध्यक्ष के चयन से पहले नए सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी और उसके बाद राज्यों में संगठन के चुनाव कराएगी। राजनीतिक दलों के अध्यक्ष के चुनाव के लिए तय नियमों के अनुसार अध्यक्ष के चयन से पहले कम से कम 50 फीसदी राज्यों में पार्टी संगठन का चुनाव पूरा होना जरूरी है। ऐसे में या तो नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा या किसी नेता को फिलहाल कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर काम पान चलाया जाएगा।
ऐसा करने के लिए भाजपा ने हाल ही में अपने संविधान में संशोधन कर पार्टी के शीर्ष निकाय संसदीय बोर्ड को आपातकालीन स्थिति में अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ाने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अधिकार दिया है। चुनाव नतीजे आने के बाद नड्डा के मंत्री बनने पर नए अध्यक्ष पर कयासों का दौर शुरू हो गया है। इस पद के लिए मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल के नाम चल रहे थे। हालांकि इन तीनों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद अब पार्टी महासचिव विनोद तावड़े, सुनील बंसल या फिर नरेंद्र सिंह तोमर को इस पद पर बैठाने के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन एक नया नाम चुकाने वाला है और वह है अनुराग ठाकुर का। लोग सो रहे हैं कि हिमाचल प्रदेश से लगातार जीत कर आ रहे अनुराग ठाकुर इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए गए हैं। बता जा रहा है कि उन्हें संगठन की जिम्मेदारी दी जाएगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके अनुराग ठाकुर को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष देकर पार्टी के नेता युवाओं को एक संदेश दे सकते हैं। आपको बता दें कि भाजपा और नरेंद्र मोदी की नजर में पंजाब एक पॉलीटिकल लेबोरेटरी है। वह लंबे समय से पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने का सपना ले रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी पंजाब में बैठकर जम्मू कश्मीर को भी साधना चाहती है। इस काम में भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर को उपयुक्त माध्यम मानती है। वह उत्तर भारत विशेष कर हिंदी बेल्ट में सफल अध्यक्ष साबित हो सकते हैं। अनुराग ठाकुर जहां राजनीतिज्ञ के रूप में परिपक्व है वहीं उनकी उम्र भी 50 वर्ष होने वाली हैं।
