
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़
पंचकूला जिले के कांग्रेस के युवा नेता एडवोकेट दीपांशु बंसल ने कालका हल्का के अपने युवा साथियों के साथ दिल्ली में कांग्रेस के महासचिव वह सांसद रणदीप सुरजेवाला से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने हाल के संसदीय चुनाव में अपने पिताश्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय बंसल एडवोकेट पूर्व चेयरमैन व उनकी टीम द्वारा किए गए चुनाव प्रचार के बारे में बताया। श्री सुरजेवाला को बताया गया कि श्री विजय बंसल ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र के अलावा चंडीगढ़ और पंजाब के कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए भी चुनाव प्रचार किया। दीपांशु बसल ने आगामी राजनीतिक मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
