दक्ष दर्पण समाचार सेवा अम्बाला
शहजादपुर, 1 जून : हरियाणा कांग्रेस एससी विभाग की एक बैठक शहजादपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक मैहता की अध्यक्षता में हुई जिसमें जिला अम्बाला ग्रामीण अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की। बैठक में लखमीर सिंह हसनपुर को ब्लॉक नारायणगढ़ व अभिषेक बोडा खेड़ा को ब्लॉक शहजादपुर एससी मोर्चा का अध्यक्षत नियुक्त किया गया।
लक्ष्मी देवी ने कहा कि आने वाला समय कांगे्रस का है। उन्होने कहा कि कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष मनोज बागड़ी ने भी आश्वासन दिया है कि पदाधिकारियों की जल्द नियुक्तियां कर उन्हे नियुक्ति पत्र शीघ्र सौंपे जायेगा तथा संगठन में अपने अधीन नियुक्तियां करने का अधिकार भी दिया जायेगा।
कांग्रेस नेता अशोक मैहता ने कहा कि प्रदेश में कांगे्रस के पक्ष एक हवा चल रही है और अब कांग्रेस का वक्त है। आज लोग बदलाव चाहते हैं क्योंकि संविधान और लोकतंत्र खतरे में संविधान को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना बहुत जरूरी है । महंगाई का मुद्दा है, बेरोजगारी का मुद्दा है, कानून व्यवस्था की समस्या है। उन्होने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पांच गारंटी की योजना लेकर आए हैं । उसे लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। महिलाओं का भी सम्मान होगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, श्रमिकों की आय बढ़ेगी किसानों को एमएसपी की गारंटी मिलेगी व समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा। मैहता ने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में इस बात की गारंटी दी गई है कि समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा जाएगा और जो जुमला पार्टी जिन्होंने प्रदेश में और देश में झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया ।
इस मौके पर सतीश अम्बली, ओमप्रकाश पाल, शिवदयाल नंबरदार, श्यामलाल, ऋषिपाल,दिलदार सिंह, चांदराम, धूम सिंह बहलोली, अनिमेष कुमार, विक्रांत कुमार, दर्शन लाल, विकास लांबा, गुरदयाल सिंह, हरनेक सिंह, चंद्रहंस, सोहनलाल, सुभाष चंद्र, विनोद कुमार, रामकिशन, शमशेर सिंह, सोमनाथ,सुनील दत्त, प्रवीण कुमार, रमेश जोहर, पाली सिंह आदि मौजूद रहे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते कांग्रेस नेता ।

मौके पर मौजूद पदाधिकारी तथा मौजूद कार्यकर्ता।
