
मिस्बाह उल हक
डीडी न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने माना है कि ऑस्ट्रेलिया ऐसी टीम है जो आने वाले t20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जा सकती है। दूसरी टीम कौन सी हो सकती है इस बारे में मिस्बाह उल हक ने नपा तुला और व्यवहारिक जवाब दिया है। वह स्टार स्पोर्ट्स न्यूज़ चैनल के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ऐसी टीम है जिसे पता होता है कि फाइनल में कैसे पहुंचा जा सकता है । लेकिन दूसरी टीम कौन होगी इस पर उन्होंने कहा कि क्योंकि मैं पाकिस्तान से हूं इसलिए चाहता और मानता हूं कि पाकिस्तान की टीम फाइनल में जा सकती है। लेकिन भारत की टीम बहुत मजबूत है इसलिए दूसरी टीम जो फाइनल में पहुंच सकती है इन्हीं दो में से कोई एक होगी। मिस्बाह उल हक के इस कथन के पीछे का आधार यह भी हो सकता है कि जहां एक बार भारत ने t20 वर्ल्ड कप जीता है वही एक बार का खिताब पाकिस्तान के नाम भी रहा है ।इस बार का t20 वर्ल्ड कप 2 जून रविवार से शुरू हो रहा है ।इस टूर्नामेंट में 9 जून का दिन भारत और पाकिस्तान ही नहीं दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों के लिए इसलिए खास होगा कि उस दिन यह दोनों परंपरागत प्रतिद्वंदी देश आपस में भिड़ेंगे मतलब भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का पहला मैच 9 जून को न्यूयॉर्क में होगा।

