डीडी न्यूज नेटवर्क
चण्डीगढ़।
राजनीति में भी नेताओं को अच्छे बुरे दोनों दिन देखने को मिलते हैं। कई बार व्यक्ति एक बार पिछड़ जाता है तो वह पिछड़ता ही जाता है ।ऐसे में धैर्य और सब्र का परिचय नहीं दिया जाए व्यक्ति विचलित हो जाए तो यह नुकसान और बढ़ जाता है। कांग्रेस ने टिकटों के बंटवारे के समय पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को टिकट नहीं दिया। किरण चौधरी इस बात से नाराज नजर आई परंतु उन्हें पार्टी के फैसले को सिर माथे पर स्वीकारते हुए उसी राव दान सिंह के चुनाव प्रचार में शामिल होना पड़ा जो उनकी बेटी की टिकट काटकर चुनाव लड़ने आया है और विजयी मुद्रा में है। किरण चौधरी ने हालात से समझौता करते हुए राव दान सिंह के चुनाव प्रचार में इसलिए भी हिस्सा लिया होगा कि उन्हें इस बात का अच्छी तरह से पता है कि यह उम्मीदवार उनके विधानसभा क्षेत्र तोशाम से हार गया तो यह जिम्मेदारी उनके ऊपर फिक्स होगी और उनके विरोधी विधान सभा क्षेत्र से भी उन्हें टिकट नहीं मिलने देंगे। परंतु लगता है समय किरण चौधरी के धैर्य की परीक्षा ले रहा है अभी कांग्रेस ने हरियाणा के लिए जिन 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की उसमें किरण चौधरी का नाम नहीं है ।लोग सवाल करते हैं कि हरियाणा में पांच बार की विधायक सीएलजी की लीडर रह चुकी स्वर्गीय चौधरी बंसी लाल की राजनीतिक वारिस मानी जाने वाली किरण चौधरी का इस सूची में नाम नहीं होना आश्चर्य जनक जरूर है। अब किरण चौधरी को एक बात जरूर समझ में आ गई होगी कि विधानसभा के टिकट के समय भी उन्हें दिक्कत पेश आएगी और उनके विरोधी इतनी जरूर कोशिश करेंगे कि उनकी जगह उनकी बेटी को टिकट देने की पेशकश करने लगे। ऐसे में किरण चौधरी को एक बार फिर हालात से समझौता करना पड़ सकता है ।
वैसे इस मामले में भाजपा भी पीछे नहीं है ।भाजपा ने भी 40 स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की उसमें अंबाला क्षेत्र के एक पूर्व मंत्री का नाम तो शामिल है दूसरे मौजूदा मंत्री का नहीं ।कमाल की बात यह है कि इस सूची में एक को छोड़कर सारे मंत्री शामिल हैं। यह एक मंत्री है असीम गोयल जो अंबाला शहर से दूसरी बार विधायक बने हैं ।यहां भी जो राजनीति हुई है वह भी कांग्रेस जैसी ही है उसे भाजपा के सारे लोग जानते हैं ।वैसे राजनीति में इस तरह की घटनाएं आमतौर पर होती रहती हैं । पाठकों को याद है कि जिस दिन हरियाणा में सैनी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली से चलकर चंडीगढ़ आए तो एक धाकड़ पूर्व मंत्री अनिल विज से मिलकर भी नहीं गए थे जबकि वह नाराज थे । मुख्यमंत्री की गाड़ी अंबाला कैंट ना रुक सीधी अंबाला शहर क्षेत्र में जाकर रुकी जहां उनका स्वागत असीम गोयल ने किया था। इस मंत्रिमंडल में असीम गोयल मंत्री बने परंतु अब उनका स्टार प्रचारकों में नाम नहीं है लेकिन मंत्री ना होते हुए भी अनिल विज का नाम सूची में डाल दिया गया है।

हरियाणा में कांग्रेस के स्टार प्रचारकोंकी सूची।
किरण चौधरी और राज्यसभा का एक वोट।
पाठकों को याद होगा कि इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार आर के आनंद ने जब राज्यसभा का चुनाव लड़ा तो केवल किरण चौधरी ने वोट दिया । कांग्रेस के अधिकांश विधायकों के वोट स्याही प्रकरण के कारण रद्द हो गए थे।जब अजय माकन ने राज्यसभा का चुनाव लड़ा तो किरण की वोट पर संदेह माना गया और हाईकमान के पास वोट नहीं डालने का सबूत भेजा गया और कमाल देखिए , जब किरण ने खुद 2004 ने राज्यसभा का चुनाव लडा तो एक वोट से हार गई और कांग्रेस के एक विधायक धर्मवीर ने उनके खिलाफ वोट डाला था ! धर्मवीर तब कांग्रेस में थे अब भाजपा के सांसद हैं। इन दोनों की लड़ाई जग जाहिर है और इस लड़ाई का फायदा बहुत लोगों ने उठाया है।
