
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
मोहाली: मोहाली के खल्लौर गांव में मात-पिता गौधाम महातीर्थ में बन रहे विश्व के प्रथम मात-पिता मन्दिर में 150वें मासिक भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व अन्य प्रांतों के सैंकड़ों गौ भक्तों के साथ-साथ ‘एसओएस’ राजपुरा के अनाथ आश्रम से विशेष तौर पर बुलाये गये बच्चों का सम्मान किया गया।
सुप्रसिद् भजन गायिका सुषमा शर्मा ने इस खास मौके पर कन्हिया जी के भजनों से भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
ग़ौरतलब है कि यह दुनिया का पहला मात-पिता मन्दिर जिसमें कोई मूर्ति न होकर अपने-अपने माता-पिता में ही भगवान होने का एहसास करेंगे, का निर्माण कार्य बहुत तेज़ी से से चल रहा है।
इस बार का मासिक भण्डारा मीनाक्षी गुप्ता दिल्ली वालों की और से अपने पति स्वर्गीय सतिंदर पाल गुप्ता की पुण्यतिथि के उपलक्ष मे करवाया जिसमे सुबह 10 बजे से 1 बजे तक हवन यज्ञए सत्संग व भण्डारा तथा गौ माताओं के लिए सवामणी करवाई गई।
अपने-अपने माता-पिता एवम् गौमाताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतू विश्व के प्रथम मात-पिता मन्दिर में सैंकड़ों की तादाद मे लोगों ने शिर्कित की।
इस अवसर पर बोलते हुए संस्थापक गौचर दास ज्ञान ज्ञान चंद वालिया ने कहा कि अपने माता पिता की जय के जयकारे से विश्व में शांति आएगी।
विचारक एवं दार्शनिक ज्ञान चंद वालिया ने कहा कि सनातन के श्रेष्ठ विचार विश्व शांति को गहन अध्यन करने के बाद पाया की, हमने तो अपने मूल (बीज) को ही नष्ट कर दिया। पश्चिमी ससंकृति की चका-चौंध से हम ऐसे प्रभावित हुए की हमने एक ऐसा बीज बोया जिसमें ना तो संस्कार थे, ना ही शिक्षा थी, ना ही विनम्रता थी।
परिणाम स्वरुप इस बीज का फल भी पश्चिमी संस्कृति का ही होना था, पर यह फल तो उससे भी भयानक निकला । यही कारण है की भारत जैसे सनातनी देश में जहाँ माता-पिता को भगवान समान दर्जा दिया है, उनको मजबूरन वृद्धा आश्रम में रहना पड़ रहा है।

