दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2024@gmail.com
चण्डीगढ़ हरियाणा में संसदीय चुनाव की कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची लगातार लेट हो रही है। अब शुक्रवार से पहले उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक होते नजर नहीं आ रहे। यदि हम कांग्रेस के करनाल लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार के नाम की चर्चा करें तो अब ऐसा नजर आने लगा है कि पार्टी वीरेंद्र राठौड़ को भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ उपयुक्त उम्मीदवार मानकर चल रही है ।अब उनके नाम का ऐलान होना बाकी है। कांग्रेस के समर्थक एक बात जरूर कह रहे हैं कि इस बार के चुनाव में करनाल में कांग्रेस में कोई गुटबाजी नजर आने वाली नहीं है कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी ।अब क्योंकि करनाल में विधानसभा का उपचुनाव भी होना है तो कांग्रेस को करनाल के लिए लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार तय करना है। कांग्रेस को यह उपचुनाव भाजपा के उम्मीदवार मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ लड़ना है । कांग्रेस इस उप चुनाव में किसी पंजाबी उम्मीदवार को टिकट दे सकती है ।इन में जो नाम चर्चा में है उनमें सरदार त्रिलोचन सिंह, पूर्व विधायक भीमसेन मेहता के नाम तो चर्चा में है ही, कुछ लोगों का मानना है कि हाल में भाजपा छोड़ने वाले नगर निगम के डिप्टी मेयर मनोज वधवा भी कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते है । इन लोगों का ख्याल है कि वधवा ने यूं ही बीजेपी नहीं छोड़ी है । उनका मानना है कि वधवा कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं के संपर्क में हो सकते हैं ।संभव है वह इधर में कांग्रेस में शामिल हो और उधर से उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया जाए। जिस तरह गन्नौर क्षेत्र में भाजपा के युवा नेता समाजसेवी देवेंद्र काद्यान, नेता नहीं बेटा टैगलाइन से राजनीति करते हैं वैसे ही मनोज वधवा के नाम के साथ लिखा होता है ,छोरा कमाल का ,बेटा कमाल का । यही कारण है कि कुछ लोग यह मानकर भी चल रहे हैं किं मनोज उम्मीदवार भी हो सकता है कांग्रेस का, करनाल का। लेकिन कांग्रेस के स्थानीय नेता इस संभावना से इनकार कर रहे हैं। उनका मानना है कि पार्टी अपने ही किसी मजबूत उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी और रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

