दक्ष दर्पण समाचार सेवा
भारतीय जनता पार्टी के नेता चुनाव के समय मिलने वाली सीटों के दावे जरूर करते हैं उन्हें एक नर के रूप में प्रस्तुत करते हैं इस तरह जैसे हाल के संसदीय चुनाव को लेकर नारा दिया गया है अबकी बार चार सौ पार। अभी आप आप देखेंगे कि इस नारे का क्या होगा। मतलब भारतीय जनता पार्टी को कुल कितनी सीटों पर विजय प्राप्त होगी।
आपको बता दें कि 2017 गुजरात चुनाव मैं बीजेपी का नारा 150 पार का था, परंतु सीट मिली 99 उसके बाद 2018 में छत्तीसगढ़ चुनाव में नारा था 50 पार, सीट मिली 15 फिर उसके बाद 2018 मे मिज़ोरम चुनाव हुआ तो भजपा का नारा 21 पारका था, सीट मिली थी 1 फिर 2019 में हरियाणा चुनाव में नारा हुआ 75 पार, सीट मिली 40 इसके बाद 2019 झारखंड के चुनाव में नारा दिया गया 65 पार, सीट मिली 25 उसके बाद 2020 दिल्ली के चुनाव का नारा दिया गया 45 पार, सीट मिली 8 फिर 2021 में तमिलनाडु चुनाव का नारा 118 पार, सीट मिली 4 फिर 2021मे बंगाल में चुनाव हुए नारा दिया गया 200 पार सीट मिली 77 अंत में 2022 मे हिमाचल में चुनाव हुए तो नारा 45 पार का लगाया गया , सीट मिली 25 इन आंकड़ों मतलब चुनाव परिणामों पर नजर दौड़ाएं तो सहज ही यह अनुमान लगाया जा सकता है कि आगे भी इसी तरह के परिणाम सामने आ सकते हैं। कहीं ऐसा ना हो की 272 पार करना ही मुश्किल लगने लगे। हालात तेजी से बदल रहे हैं।

