
दक्ष दर्पण न्यूज़ नेटवर्क
पंचकूला 1 अप्रैल। इंडिया गठबंधन द्वारा लोकतंत्र व संविधान बचाओ महारैली दिल्ली में हुई रैली की सफलता को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय परिषद सदस्य व प्रवक्ता हरियाणा प्रदेश सुरेंद्र राठी ने कहा कि दिल्ली में आयोजित लोकतंत्र बचाओ महारैली इंडिया गठबंधन को मजबूती मिली है। और महारैली ने भारतीय जनता पार्टी की नींद उड़ा दी है। इंडिया गठबंधन की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी घबराई हुई है, इसी बौखलाहट के चलते हुए विपक्षी दलों को भाजपा सरकार जांच एजेंसियों के माध्यम से गैरवाजिब दबाव बना रही है। केजरीवाल को गिरफ्तार करने से भाजपा की पूरी दुनिया में थू-थू हो रही है। सुरेंद्र राठी ने कहा कि याद रखिए यह हरकतें बीजेपी को कटघरे में खड़ा कर रही है। लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन एकजुट है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए गठबंधन की लड़ाई जारी रहेगी। महारैली में उमड़ी भीड़ से साबित हो गया कि देश का हर व्यक्ति हर हाल में लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए अपनी आहुति और योगदान देना चाहता है। आम आदमी पार्टी माइनॉरिटी सेल के प्रधान साहिबदिन, व्यापार मंडल के अध्यक्ष जेबी धारीवाल ने कहा कि मंच पर सभी नेताओं ने एक होकर देश की जनता को संदेश दिया। देश की जनता लोकतंत्र संविधान बचाने के लिए उनके साथ मजबूती से खड़ी है। स्नेह लता ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। जिला उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्र ने कहा कि आज जिस तरीके से देश के अंदर अघोषित इमरजेंसी लगी हुई है, जो भी व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बोलता है, उसे पर बदले की भावना से कार्रवाई की जाती है। लीगल सेल की ज्वाइंट सेक्रेटरी वीनस ढाका ने कहा देश की जनता अब भारतीय जनता पार्टी को बर्दाश्त करने वाली नहीं है। इंडिया गठबंधन का हर सहयोगी दल लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानी देने को तैयार है। वह दिन दूर नहीं जब देश के अंदर लोकतंत्र के हकों की पैरवी करने वाले लोग सत्ता संभालेंगे और इसकी शुरुआत लोकतंत्र बचाओ महारैली दिल्ली से हो चुकी है। इस मौके पर युवा सचिव विनोद कुमार, व्यापार मंडल सचिव श्यामलाल, मास्टर जी सुरेंद्र सिंह, मंजेश कुमार, मनमोहन रिंकू उपस्थित रहे।
