
धर्मपाल वर्मा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। हरियाणा में आज लाइव सिंह सैनी मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है ।इसके लिए सायं काल 4:30 का समय रखा गया है। मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि इसमें वरिष्ठ मंत्री अनिल विज को शायद ही शामिल किया जाए। खबर है कि पिछले मंत्रिमंडल के सदस्य कमल गुप्ता कमलेश डांडा और संदीप सिंह को ड्रॉप किया जा रहा है। उनकी जगह पुराने मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों के अलावा सोनीपत जिले से निर्मल चौधरी तथा सिरसा के विधायक गोपाल कांडा भी मंत्रिमंडल में आ सकते हैं। जींद के विधायक डॉ कृष्ण मिढ़ा के नाम की भी चर्चा है। बड़ा सवाल यह है कि नांगल चौधरी के विधायक सेवानिवृत आईएएस डॉक्टर अभय सिंह यादव के नाम पर विचार हो रहा है या नहीं। इस बात का पता शपथ ग्रहण के दौरान ही चल पाएगा। अनिल विज को लेकर जैसी आशंका थी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। सोमवार को इस बात की चर्चा थी कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जब दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचेंगे तो बीच रास्ते में अनिल विज के घर जाकर उन्हें मनाने का प्रयास करेंगे परंतु वह अंबाला कैंट में रुके ही नहीं यह अलग बात है कि अंबाला शहर की विधायक असीम गोयल ने उनका जीटी रोड पर स्वागत किया। इसका मतलब यह है कि अनिल विज को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मौजूदा मुख्यमंत्री नायक सैनी पार्टी के बड़े नेताओं से मंत्रणा करके इस निष्कर्ष पर पहुंच गए हैं कि अनिल विज से कोई बात नहीं करनी है। जब यह स्थिति है तो मंत्री बनाने का या उन्हें आमंत्रित करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। वही हो रहा है जैसा आमतौर पर माना जा रहा था।
सूचना है कि सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यमंत्री नायब सैनी दिल्ली में थे। उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं ही नहीं गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय से भी मंत्रणा की और यह तय कर लिया कि सायं काल 4:30 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। कौन-कौन मंत्री बनेंगे इस पर भी सहमति हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार में आचार संहिता कहीं आड़े नहीं आ रही।
