
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com चण्डीगढ़
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण और भगवान श्रीराम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा हुई जिसके लिए प्रधानमंत्री का हरियाणावासियों की ओर से आभार किया व्यक्त
भारत वर्ष 2023 में 6.7 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया में तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था
हाल ही में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में अनुकरणीय नेतृत्व प्रदान किया,वर्ष 2047 तक के अगले दो दशक अमृत काल के
इस काल में भारत दुनिया के अग्रणी विकसित देशों में से एक होगा और पुनः विश्व गुरु बनेगा
विकसित भारत की इस यात्रा में, विकसित हरियाणा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा
वर्ष 2014-15 से वर्ष 2023-24 की अवधि में, सकल राज्य घरेलू उत्पाद की वार्षिक चक्रवृद्धि दर स्थिर मूल्यों पर 6.1 प्रतिशत रही
वर्ष 2014-15 के 3,70,535 करोड़ रुपये से वर्ष 2023-24 में बढ़कर 6,34,027 करोड़ रुपये होने का अनुमान
इसी अवधि में राष्ट्रीय स्तर पर स्थिर मूल्यों पर सकल घरेलू उत्पाद में 5.6 प्रतिशत की वार्षिक चक्रवृद्धि दर की गई दर्ज
अखिल भारतीय सकल घरेलू उत्पाद में हरियाणा की जी.एस.डी.पी. की हिस्सेदारी वर्ष 2014-15 में 3.5 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 3.7 प्रतिशत होने का अनुमान
हरियाणा के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में वर्ष 2023-24 में 8.0 प्रतिशत की वृद्धि अनुमानित
इसी अवधि में राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में 7.3 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान
वर्तमान कीमतों पर राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2014-15 में 86,647 रुपये से वर्ष 2023-24 में बढ़कर 1,85,854 रुपये अनुमानित है, यह वृद्धि 114 प्रतिशत
हरियाणा में यह वर्ष 2014-15 में 1,47,382 रुपये से वर्ष 2023-24 में बढ़कर 3,25,759 रुपये होने का अनुमान है, जो कि 121 प्रतिशत की वृद्धि
वर्ष 2023-24 में वर्तमान मूल्यों पर कुल सकल राज्य मूल्य वर्धित में द्वितीयक क्षेत्र की हिस्सेदारी 29.3 प्रतिशत अनुमानित
वर्ष 2023-24 में सकल राज्य मूल्य वर्धित में तृतीयक क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़कर 52.6 प्रतिशत तथा प्राथमिक क्षेत्र की हिस्सेदारी 18.1 प्रतिशत अनुमानित
वर्ष 2023-24 में प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रों में क्रमशः 8.6 प्रतिशत, 6.3 प्रतिशत और 13.8 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान
वर्ष 2024-25 के लिए 1,89,876.61 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित, जो वर्ष 2023-24 के 1,70,490.84 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमानों से 11.37 प्रतिशत की दर्शाता है वृद्धि
इसमें राजस्व परिव्यय के रूप में 1,34,456.36 करोड़ रुपये और पूंजीगत परिव्यय के रूप में 55,420.25 करोड़ रुपये शामिल
कुल बजट का क्रमशः 70.81 प्रतिशत और 29.19 प्रतिशत
वर्ष 2024-25 में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की भी पूंजीगत बुनियादी ढांचे के निर्माण पर 8,119.24 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने की योजना
कुल मिलाकर, इस वर्ष के लिए हमारा परिव्यय 63,539.49 करोड़ रुपये होने का है अनुमान
इस वर्ष के बजट में कोई नया कर नहीं प्रस्तावित
1,16,638.90 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति का अनुमान लगाया, जिसमें 84,551.10 करोड़ रुपये का कर राजस्व और 9,243.46 करोड़ रुपये गैर-कर राजस्व शामिल
केंद्रीय कर का हिस्सा 13,332.23 करोड़ रुपये है और केन्द्रीय अनुदान सहायता 9,512.11 करोड़ रुपये
इसके अलावा 72,722.01 करोड़ रुपये की पूंजीगत प्राप्ति का अनुमान
संशोधित अनुमान 2023-24 में राजकोषीय घाटे को जी.एस.डी.पी. के 3.5 प्रतिशत की अनुमेय सीमा के मुकाबले जी.एस.डी.पी. के 2.80 प्रतिशत पर सीमित किया गया
वर्ष 2024-25 के लिए, सकल राज्य घरेलू उत्पाद के 2.77 प्रतिशत राजकोषीय घाटे का प्रस्ताव, जो कि 3.5 प्रतिशत की अनुमेय सीमा के अंदर
सकल ऋण स्टाॅक को भी हम निर्धारित सीमा में रखने में सफल रहे
संशोधित अनुमान 2023-24 में ऋण और सकल राज्य घरेलू उत्पाद का अनुपात 26 प्रतिशत है, जो कि 33.10 प्रतिशत के नार्मस की निर्धारित सीमा में
वर्ष 2024-25 के लिए ऋण, स्टाॅक सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 26.15 प्रतिशत अनुमानित है, जो 32.80 प्रतिशत के निर्धारित मानदंडों से काफी कम
राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों का वर्ष 2023-24 में कारोबार 79,907 करोड़ रुपये रहने का अनुमान, जो पिछले वर्ष से 11.94 प्रतिशत की है वृद्धि
वर्ष 2013-14 के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के 43 उपक्रमों में से केवल 13 उपक्रमों ने 804 करोड़ रुपये का लाभ किया अर्जित
वर्ष 2022-23 के दौरान लाभ कमाने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की संख्या बढ़कर 20 हो गई, जिनका कुल लाभ 1767 करोड़ रुपये रहा
सार्वजनिक क्षेत्र के सभी उपक्रमों का संयुक्त ऋण मार्च 2014 के 60,576 करोड़ से 27.4 प्रतिशत कम होकर मार्च 2023 में 43,955 करोड़ रुपये हो गया
2023-24 में कृषि उत्पादन 8.1 प्रतिशत की दर से बढ़ा है, जो कि देश में सर्वाधिक में से
पिछले 3 वर्षों में, सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 14 फसलों की खरीद की जिसका भुगतान सीधे किसानों के खातों में
सरकार ने खरीफ और रबी सीजन 2023 में 29,876 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे किसानों के खातों में जमा किया
भावांतर सहायता की 178 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में डाली गई
वित्त वर्ष 2023-24 में मुआवजे के रूप में अब तक 297.58 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में जमा करवाई गई
सब-सर्फेस एवं वर्टिकल ड्रेनेज टेक्नोलाॅजी का प्रयोग करके 52,695 एकड़ क्षेत्र का किया गया सुधार
इस कार्य पर 80.40 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई
वर्ष 2024-25 में गंभीर रूप से लवणीय और जल भराव वाली 62,000 एकड़ भूमि का सुधार करने का लक्ष्य किया गया निर्धारित
रज्य सरकार के उपक्रम ‘दृश्या’ के माध्यम से ड्रोन संचालन के लिए 500 युवा किसानों को ड्रोन संचालन में प्रशिक्षण प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की
सरकार ने वर्ष 2023-24 के दौरान किसानों को 11,007 फसल अवशेष मशीनें वितरित की
वर्ष 2023-24 के दौरान 139 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि किसानों को वितरित की गई
वर्ष 2023-24 में, पिछले दो वर्षों में पराली जलाने के मामले 67 प्रतिशत कम होकर 2303 हुए जो 2021-22 में थे 6987
किसानों के जोखिम को कम करने के लिए 21 फलों और सब्जियों की फसलों को भावांतर भरपाई योजना में शामिल किया गया
वर्ष 2023-24 के दौरान 6,868 किसानों को 41 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि की गई प्रदान
राज्य में 6 स्थानों पर 6 बॉटनिकल गार्डन विकसित करने का प्रस्ताव
तीन नए उत्कृष्टता केंद्र किए जाएंगे स्थापित
8 नए राजकीय पशु अस्पताल और 18 नए राजकीय पशु औषधालय खोलने का प्रस्ताव
सरकार ने 70 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों के लिए किया अनुबंध, सेवाएं शीघ्र ही शुरू होने की है उम्मीद
वर्ष 2024-25 में 500 नए सी.एम.-पैक्स स्थापित करने का प्रस्ताव
सी.एम.-पैक्स से ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे और सहकारी आंदोलन को फलने-फूलने के लिए मिलेगा मंच
30 सितम्बर 2023 तक लिए गए फसली ऋण पर 31 मई, 2024 तक मूलधन का भुगतान करने पर की ब्याज व जुर्माने की माफी करने की घोषणा
बशर्ते किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत हों
हैफेड ने निर्यात बाजार में सफलतापूर्वक प्रवेश किया
वर्ष 2023-24 में 126 करोड़ रुपये मूल्य के 13,700 मीट्रिक टन बासमती चावल के मिले निर्यात ऑर्डर
औद्योगिक मॉडल टाउनशिप, रोहतक में किया जा रहा है मेगा फूड पार्क स्थापित
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों और सहकारिता के लिए 7,570.77 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव
जो चालू वर्ष के 5,449.26 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमानों की तुलना में 38.9 प्रतिशत की है वृद्धि
वर्ष 2013-14 में सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के लिए 1753 करोड़ रुपये का खर्च किया गया
वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़ाकर 10,97 करोड़ रुपये प्रक्षेपित हैै, जो कुल बजट परिव्यय का 5.78 प्रतिशत
पेंशनभोगियों को लाभ प्रदान करने के लिए वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना में संशोधन करने का किया प्रस्ताव
दिव्यांग बच्चों के लिए सरकार द्वारा संचालित 7 स्कूलों के लिए प्रक्रिया शुरू
अंबाला में बौद्धिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक आजीवन देखभाल गृह भी निर्माणाधीन
दयालु योजना के तहत वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक 8,087 लाभार्थी परिवारों को 310 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की गई प्रदान
डिफॉल्ट करने वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए शुरू योजना के तहत जनवरी 2024 तक, 15,476 उपभोक्ताओं को मिला लाभ
कुल 74 करोड़ रुपये की राशि की गई माफ
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत कुल 89,387 आवेदन विभागों द्वारा किये गए प्रेषित
जिनमें से 50,036 ऋण आवेदन बैैंकों द्वारा स्वीकृत किए गए हैं तथा 38,568 ऋण वितरित किए गए
हरियाणा कृषि उद्योग निगम द्वारा हर-हित स्टोर नामक खुदरा दुकानों के रूप में की गई एक अनूठी पहल
हरियाणा भर में हर-हित स्टोर्स के माध्यम से कुल लगभग 435 करोड़ रुपये का राजस्व हुआ अर्जित
वर्ष 2024-25 में अतिरिक्त 1000 हर-हित स्टोर खोलने का प्रस्ताव
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना की घोषणा
इसके तहत गरीब परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में सालाना 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा का लाभ
मुफ्त यात्रा का लाभ 1 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले 22.89 लाख परिवारों को मिलेगा, जिनमें लगभग 84 लाख लोग शामिल,योजना पर लगभग 600 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना
45 लाख से अधिक परिवार आयुष्मान भारत के लाभार्थी, 1.11 करोड़ आयुष्मान भारत कार्ड कराए गए उपलब्ध
वर्ष 2022-23 में 2.67 लाख लाभार्थियों को 385 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई
वर्ष 2023-24 में अब तक 5.21 लाख से अधिक व्यक्तियों को 765 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की गई प्रदान
सूर्योदय योजना के तहत मध्यम वर्ग और गरीब लोगों के घरों की छतों पर रूफटॉप सौर पैनल किए जाएंगे स्थापित
केंद्र सरकार द्वारा 2 किलोवाट के पैनल के लिए 60,000 रुपये की सब्सिडी की जाएगी प्रदान
एक लाख गरीब परिवार, जिनकी औसत मासिक बिजली खपत 200 यूनिट तक है और जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक, के लिए 50,000 रुपये तक की अतिरिक्त सहायता योजना शुरू करने का प्रस्ताव
वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में सेवा क्षेत्र के लिए 11,939.86 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव
जो कि चालू वर्ष के 10,521.85 करोड़ रुपये के बजट अनुमानों की तुलना में 13.5 प्रतिशत की वृद्धि
‘मिशन 60,000’ के तहत, सरकार का आने वाले वर्षों में कम से कम 60,000 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करने का लक्ष्य
हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने लगभग 1.11 लाख सक्रिय कर्मियों को अपने रोल पर लिया है और 18,067 नई नियुक्तियां की
वर्ष 2024-25 के दौरान 6 नए आई.टी.आई.का निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना
वेंचर कैपिटल फंड योजना वित्त वर्ष 2024-25 में चालू हो जाएगी
वेंचर कैपिटल फंड उन युवाओं को उद्यमी बनने में सहायता करेगा जहां परियोजना लागत 5 करोड़ रुपये तक
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए युवा क्षेत्र को 1,349.47 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव
पंचायती राज संस्थाओं के लिए राजस्व (एस.ओ.टी.आर.) के 7 प्रतिशत और छठे राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों पर प्रति व्यक्ति के आधार पर हस्तांतरित किया
इस वर्ष पंचायती राज संस्थाओं को राज्य वित्त आयोग अनुदान के रूप में 2446 करोड़ रुपये का प्रावधान था, अगले वित वर्ष के लिए यह प्रावधान 2968 करोड़ रुपये का होगा ।
इस अवधि में पानी का प्रवाह 24,000 क्यूसिक से अधिक होता है, इस पानी के लिए भिवानी, चरखी-दादरी व हिसार में सिंचाई के लिए पानी ले जाने के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी
वर्ष 2023-24 के दौरान, सरकार ने रेणुका और लखवार व्यासी बांध के लिए राज्य के हिस्से के रूप में 173 करोड़ रुपये जमा करवाए
गत 3 वर्षों में 769 अमृत सरोवर तालाबों सहित 1745 तालाबों का पुनरुद्धार किया, वर्ष 2024-25 में 2494 तालाबों के सुधार, नवीकरण और जीर्णोद्धार का प्रस्ताव
एस.वाई.एल. के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये के परिव्यय को जारी रखने का प्रस्ताव
वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में सिंचाई एवं जल संसाधन क्षेत्र के लिए 6,247.27 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव, जो चालू वर्ष के 4,772.54 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमानों की तुलना में 30.90 प्रतिशत ज्यादा
मेरा गांव-जगमग गांव योजना के तहत 5805 गांवों को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति दी जा रही है
यमुनानगर में 800 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट के लिए 6,900 करोड़ रुपये की लागत से इसके निर्माण का टेंडर हाल ही में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को दिया गया
सबसे गरीब लोगों को राहत देने के लिए, मैं 2 किलोवाट तक घरेलू कनेक्टेड लोड वाले टैरिफ श्रेणी-1 के उपभोक्ताओं के लिए एम.एम.सी. को खत्म करने का प्रस्ताव, इससे लगभग 180 करोड़ रुपये की राहत गरीब परिवारों को मिलेगी
ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए प्राप्त 27,826 आवेदनों में से 27,740 के लिए डिमांड नोटिस जारी किए जा चुके हैं और कनेक्शन जारी करने का काम जल्द ही पूरा होने की संभावना
पी.एम. कुसुम के तहत राज्य में 67,418 सौर पंप स्थापित किए गये, वर्ष 2024-25 में 70,000 अतिरिक्त सौर पंप स्थापित करने के लक्ष्य का प्रस्ताव
वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में ऊर्जा क्षेत्र के लिए 7,061.51 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव
गांवों में 100 नए बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे,बस अड्डों पर पेयजल और शौचालय ब्लॉकों का आधुनिकीकरण किया जाएगा
500 स्टेण्डर्ड डीजल और 150 एच.वी.ए.सी. बसें खरीदने की योजना,261 करोड़ रुपये की आएगी लागत।
लंबे अंतर्राज्यीय मार्गों पर स्लीपर बस सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव, ई-रिक्शा के लिए वार्षिक शुल्क की बजाय एक ही बार शुल्क लगाने का प्रस्ताव
गैर-परिवहन वाहनों के लिए अधिमान्य पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी की जाएगी,मार्च, 2024 तक लागू ई-नीलामी प्रक्रिया
राज्य में नागरिक उड्डयन उद्योग के विकास के लिए कई पहल
हिसार में इंटीग्रेटेड एविएशन हब का विकास
गुरुग्राम में हेली-हब शुरू करने का प्रस्ताव, आठ जिलों में हेलीपैड के निर्माण के लिए व्यवहार्यता अध्ययन
जींद, झज्जर, कैथल, पलवल, यमुनानगर, रोहतक, कुरुक्षेत्र और सोनीपत का अध्ययन
यमुनानगर और रोहतक जिलों में नई हवाई पट्टियां विकसित करने का प्रस्ताव
ई-भूमि के माध्यम से भूमि की पहचान और उसकी खरीद की प्रक्रिया की शुरुआत
परिवहन और नागरिक उड्डयन में 3,993.50 करोड़ के आवंटित का प्रस्ताव, परिवहन और नागरिक उड्डयन में विभाग में 21.51 प्रतिशत की वृद्धि
प्रदेश के पहले आधुनिक, प्रौद्योगिकी आधारित अनुभव केंद्र का उद्घाटन,16 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन,विश्व के सबसे बड़े शून्य उत्सर्जन संग्रहालयों में होगी गिनती।
गुरुग्राम और नूंह जिलों में 10,000 एकड़ भूमि पर अरावली सफारी पार्क होगा स्थापित, सफारी पार्क परियोजना डिजाइन के लिए अनुबंध किया गया
केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को प्रस्तुत करने के लिए डी.पी.आर. तैयार
सुरकजुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का सफल आयोजन
सितंबर माह में मेले को एक वार्षिक कार्यक्रम बनाने का प्रस्ताव
राज्य की स्थापना तिथि पर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ दिवस के आयोजन का प्रस्ताव
ऐतिहासिक स्मारकों को संरक्षित करने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान,अग्रोहा में एक संग्रहालय और व्याख्या केन्द्र की स्थापना की जाएगी।
पर्यटन और विरासत क्षेत्र के लिए 242.43 करोड़ रुपये आवंटित
पर्यटन और विरासत क्षेत्र में 46.59 प्रतिशत की वृद्धि
6,000 से अधिक गांवों का ड्रोन आधारित मैपिंग सर्वेक्षण पूरा, जल्द पूरा होगा मैपिंग प्रोजेक्ट
सरकार की मंशा ई-भूमि पर राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भूमि की खरीद के माध्यम से 10,000 एकड़ का भूमि बैंक बनाने की है।
अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग के लिए पुलिस को सम्मान
कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से 4.9 लाख फर्जी मोबाइल नंबरों को ब्लॉक किया और 76.85 करोड़ रुपये बचाए।
प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रतिबद्ध सरकार, राज्य में 239 महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए,
150 और महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने का प्रस्ताव
नकली शराब की बिक्री पर लगाम के लिए प्रवर्तन ब्यूरो की स्थापना
हरियाणा बिजली निगमों की सहायता के लिए हर जिले में प्रवर्तन पुलिस स्टेशन स्थापित, हरियाणा हाईवे पेट्रोल फॉर रोड सेफ्टी‘‘ नामक एक नया प्रभाग स्थापित।
पांच राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ यातायात सहायता के लिए
30 किलोमीटर की दूरी पर 19 यातायात सहायता केंद्र स्थापित किए
पुलिस स्टेशनों और 357 पुलिस चैकियों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे,अपराध का विश्लेषण और समाधान करने में मिलेगी मदद
घरौंडा में गृहरक्षी और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों
के लिए एक प्रशिक्षण सुविधा स्थापित
ं
जी.एस.टी. से पूर्व के समय की बकाया राशि की वसूली के लिए एकमुश्त निपटान योजना शुरू
योजना से लंबित मामलों की संख्या कम होने और अतिरिक्त राजस्व आने की संभावना
गुरुग्राम में एक स्टार्ट-अप सुविधा सैल शुरू करने का प्रस्ताव
