
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। दीन बन्धु सर छोटूराम के 143 वे जन्मदिवस पर जाट भवन सेक्टर 27 चंडीगढ़ में आयोजित सर छोटू राम जयंती समारोह में मुख्य अतिथि चौधरी बीरेंदर सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री , डी पी वत्स राज्यसभा सदस्य, प्रीतम सिंह पूर्व लोकायुक्त हरियाणा, मुख्य आयोजक डॉ एम एस मालिक पूर्व डी जी पी,सम्मानित अतिथि बन्तो कटारिया बी जे पी प्रदेश उपाध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति में शिक्षाविद् तथा सोशल एक्टिविस्ट श्रीमती प्रियंका पुनिया को सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।श्रीमती प्रियंका पुनिया स्टेट अवार्डी सोशल एक्टिविस्ट है । श्रीमती प्रियंका पुनिया एक मोटिवेशनल स्पीकर तथा आसमान फाउंडेशन की प्रांतीय अध्यक्ष है। आसमान फाउंडेशन के तहत प्लास्टिक फ्री तथा पोल्युशन फ्री पंचकुला , क्लाइमेट एक्टिविस्ट तैयार करने , रीसाइक्लर रियूज़ केंद्र में महिलाओं को रोज़गार देने ,कपड़े के थैले बनाने,स्कूलों में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम करने , अंडरप्रिविलेड बच्चों के लिए फ्री लाइब्रेरी खोलने ,300 से अधिक बच्चों की फ्री कोचिंग ,लड़कियों की स्किल ड्रवलपमेंट , पब्लिक स्पिकिंग तथा पर्सनालिटी डेवलपनेंट , इमोशनल इंटेलिजेंस के तहत बच्चों तथा महिलाओं की मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल तथा जवानों तथा छात्रों की आत्महत्या रोकने पर काम कर रहा है पर काम कर रही है ।
