
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
पंचकूला: सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र राठी बोले- अब पता चलेगा कौन-कौन देता है दान❓सुरेन्द्र राठी ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को सलाम करता हूं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि नोट के मुकाबले वोट की ताकत को मजबूती मिलेगी। यह फैसला पक्ष और विपक्ष दोनों के अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, इस चुनावी बांड योजना के साथ, सत्तारूढ़ दल को छोड़कर सभी दल और यहां तक कि लोग भी नुकसानदेह स्थिति में थे, बीजेपी को इलेक्टोरल बॉन्ड में 6566 करोड़ रुपए कांग्रेस को 1123 करोड़ तृणमूल 1092 करोड़ बीआरएस 912 बीजद 774 करोड़ द्रमुक 616 करोड़ करोड़मिले हैं, चुनावी बांड का सबसे ज्यादा फायदा भाजपा को मिला है भाजपा को 95% फंडिंग मिली है नरेंद्र मोदी की भ्रष्ट नीतियों का एक और सबूत आपके सामने है भाजपा ने चुनावी बांड को रिश्वत और कमीशन लेने का माध्यम बना लिया था आज इस बात पर मोहर लग गई है। श्री राठी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करती है। चुनाव आयोग को एसबीआई से विवरण मिलने के बाद 13 मार्च तक अपनी वेबसाइट पर तमाम जानकारी को सार्वजनिक करना होगा जिससे जनता को मालूम पड़े कि किसने किस पार्टी को कितना पैसा दिया, यह स्कीम मोदी सरकार मनी बिल के तौर पर लाई थी, ताकि राज्यसभा में इस पर चर्चा न हो, यह सीधा पारित हो जाए, वैसे भी इलेक्ट्रोरल बॉण्ड स्कीम लाने से राजनीति में कैश का लेन देन ज़रा सा भी कम नहीं हुआ, जिसका साबूत है कि चुनाव के दौरान करोड़ों रुपये कैश में पकड़े जाते हैं, ये इलेक्ट्रोरल बॉण्ड स्कीम एक राजनीतिक पार्टियों द्वारा जनता की आँखों में धूल झोंकने का ज़रिया था।
