
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। लखनऊ
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद रायबरेली की जनता को एक भाव पत्र लिखा है इसमें उन्होंने स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए अगला चुनाव में लड़ने की बात कही है हालांकि रायबरेली से मेरा रिश्ता बताते हुए आगे भी परिवार को संभालने की अपील की है उनकी अपील से स्पष्ट है कि गांधी परिवार का कोई शख्स रायबरेली से चुनाव लड़ेगा सोनिया गांधी ने पत्र में लिखा है कि मेरा परिवार दिल्ली में अधूरा है वह रायबरेली आकर आप लोगों से मिलकर पूरा होता है यह नेता बहुत पुराना है और अपनी ससुराल से मुझे सौभाग्य की तरह मिला है रायबरेली के साथ हमारे परिवार के रिश्ते की जड़े बहुत गहरी हैं आजादी के बाद हुए पहले लोकसभा चुनाव में आपने मेरे ससुर फिरोज गांधी को यहां से जीत कर दिल्ली भेजो उसके बाद मेरी सास इंदिरा गांधी को आपने अपना बना लिया तब से अब तक यह सिलसिला जिंदगी के उतार चढ़ाव और मुश्किल भरी राह पर प्यार और जोश के साथ आगे बढ़ता गया और इस पर हमारी आस्था मजबूत होती चली गई।
