
दक्षं दर्पण समाचार सेवा
वास्तु दर्पण।
सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र की बहुत अहमियत होती है। माना जाता है कि हम वास्तु टिप्स को फॉलो करें तो जीवन में कई समस्याओं से बचा जा सकता है। इससे घर में पाजिटिविटी बनी रहती है। यह भी मानकर चलें कि वास्तु की एक छोटी सी गलती भी आपके यह दिक्कत पैदा कर सकती है। इसीलिए जब भी किसी घर का निर्माण हो तभी वास्तु विशेषज्ञ की सलाह ली जानी चाहिए। वस्तु की दृष्टि से ही यह जानने की कोशिश की जाती है कि खिड़की, दरवाजा कहाँ बनाना है, पोड़ी किस और होनी चाहिए और यहां तक कि टॉयलेट सीट किस दिशा में होनी चाहिए।
ऐसा बताया गया है कि घर में पति-पत्नी की फोटो नैऋत्य कोण में लगाना चाहिए ।
ऐसे ही एक सवाल है कि घर में पति-पत्नी की फोटो किस दिशा में लगनी चाहिए ? तो विशेषज्ञों के अनुसार दाम्पत्य जीवन में शांति और पति-पत्नी में परस्पर प्रेम को बरकरार रखने के लिए उनकी फोटो को सदैव नैऋत्य कोण में ही लगाना चाहिए। लेकिन ये नैऋत्य कोण क्या है? यह जानना जरूरी है।दक्षिण-पश्चिम का कोना जहां मिलता है उसे नैऋत्य कोण कहा जाता है।
दो दिशाएं मिलकर एक कोण बनाती हैं। दक्षिण-पश्चिम का कोना जहां मिलता है उसे नैऋत्य कोण कहा जाता है… यदि आप अपने पार्टनर के साथ कोई फोटो बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए भी आजकल कई वेबसाइट्स आ चुकी हैं। आप घर बैठे ही इन्हें आर्डर कर सकते हैं। आप आसानी से फोटो टाइल्स ऑनलाइन मंगा सकते हैं।
