
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने आज राजस्थान से कांग्रेस की उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया। इससे साफ हो गया है कि वे लोकसभा का चुनाव लड़ने वाली नहीं है।
नामांकन के मौके पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रियंका गांधी राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा प्रतिपक्ष नेता श्री टीकाराम जूली भाई हेमंत भी मौजूद थे। श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी एक चार्टर प्लेन से जयपुर पहुंचे जबकि प्रियंका गांधी दूसरे चार्टर प्लेन से राजस्थान आई।
