
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
पंचकूला,14 फरवरी: आज बसंत पंचमी के दिन सेक्टर 6 जाट भवन पंचकूला में दीनबंधु रहबरे आजम सर छोटूराम की जयंती पर जजपा नेता ओ पी सिहाग तथा अन्य जजपा नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि करके उनको अपने श्रद्धासुमन भेंट किए इसके साथ सभी जजपा नेताओं ने बसंत पंचमी की शुभकामनाएं भी दी ।
ओ पी सिहाग ने कहा कि दीनबन्धु स्व.चौधरी छोटू राम ने अपनी सारी उम्र गरीबों, मजदूरों तथा किसानों की भलाई के लिये काम किया तथा जहां उन्होंने अंग्रेज़ी शासन के समय मजदूरों को बंधुआ मजदूरी जैसी कुप्रथा सा छुटकारा दिलाने के लिए कानून बनवाया वही किसानों की जमीनों को साहूकारों के चंगुल से छुटकारा दिला कर उनको अपनी जमीन के मालिकाना हक दिलाने के लिए भी कानून बनवाने का कार्य किया। सिहाग ने कहा कि आज देश के विशेषतौर पर पुराने पंजाब( पंजाब, हरियाणा , हिमाचल प्रदेश तथा पाकिस्तान का पंजाब) के किसान जो किसी भी धर्म या जाति के हो, गरीब व मजदूर ताउम्र सर छोटूराम के ऋणि रहेंगे तथा उनके द्वारा किए गए इन अहसानो का बदला कभी भी नहीं चुका पाएंगे। उन्होंने कहा कि सर छोटूराम सही मायने में किसानो, गरीबों व मजदूरों के मसीहा थे।
इस अवसर पर उपस्थित जिला जजपा बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ के संयोजक के सी भारद्वाज एवं जजपा जिला पंचकूला के महासचिव ईश्वर सिंहमार ने कहा कि हम सब लोग जो किसान व गरीब जातियों से संबंधित हैं आज भी अपने दिलों में सर छोटूराम की तस्वीर लगाकर रखते हैं । उन दोनों ने कहा कि अगर दीनबन्धु सर छोटूराम उस वक़्त किसानों व मजदूरो के लिए उनके हित के कानून न बनवाते तो आज हम सब भूमिहीन होते तथा कहीं भूख से मर रहे होते या साहूकारों के गुलाम होते। इस अवसर पर पंचकूला नगर निगम के पार्षद राजेश निषाद,जजपा जिला पंचकूला खेल प्रकोष्ठ के संयोजक सुरिन्दर चड्डा, पिजौर जाट सभा के पूर्व अध्यक्ष राजबीरसिंह ,जजपा नेता राजेन्द्र मेहरा, आजाद दिलेर, हीरा मन वर्मा ने भी सर छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उनको अपनी तरफ से श्रद्धासुमन भेंट किए।
