
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com नई दिल्ली
दुबई में आयोजित हुए COP28 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन अहमद अल थानी से मुलाकात की थी। सोमवार को आठ भारतीयों को रिहा कर दिया गया। भारत को कूटनीतिक जीत मिली और 8 भारतीय कतर की जेल से बाहर आ गए ।इनमें से सात की वतन वापसी भी हो गई है सभी इस राहत का श्रेय भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे रहे हैं। हालांकि यह कहानी इतनी छोटी नहीं बेहद लंबी है । पहले गिरफ्तारी फिर मौत की सजा और अब रिहाई के बीच भारतीय नौसेना के इन आठ पूर्व सैनिकों ने 18 महीने का मुश्किल दौर गुजरा है ।विदेश मंत्रालय ने कहा भारत सरकार कतर में हिरासत में लिए गए देहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है ।मंत्रालय ने कहा रिहा किए गए आठ भारतीयों में से सात भारत लौट आए हैं।
