
धर्मपाल वर्मा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com चण्डीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के बारे में एक आम राय यह है कि पार्टी के नेता पूरे 5 साल चुनाव लड़ते हैं। कैलकुलेटिव तरीके से काम करते हैं। विपक्ष पर नजर रखते हैं और उसकी कमजोरी का फायदा उठाते हैं। कांग्रेस को और उसके नेताओं को टारगेट करने से नहीं चूकते। दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी से जोड़ने की कोशिश करते रहते हैं। यह कोशिश 2014 में योजनाबद्ध तरीके से शुरू हुई थी । उस समय भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस के कई ऐसे लोगों को अपने साथ जोड़ने का काम किया जो कांग्रेस में खुद को कंफर्टेबल महसूस नहीं कर रहे थे। अधिकांश ऐसे लोग थे जिनका भूपेंद्र सिंह हुड्डा से 36 का आंकड़ा हो गया था। 2014 में चौधरी बीरेंद्र सिंह, उससे पहले राव इंद्रजीत सिंह, धर्मवीर सिंह, रमेश चंद्र कौशिक आदि कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए परंतु डॉक्टर अरविंद शर्मा 2019 में भाजपा में शामिल हुए। इन सब को भारतीय जनता पार्टी की टिकट के बूते पर सांसद बनने का मौका मिला। इसी तरीके से कुलदीप बिश्नोई भी कांग्रेस छोड़ गए और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
इसी कड़ी में 2024 के चुनाव से पहले पूर्व मंत्री कांग्रेस के नेता कृष्णमूर्ति हुड्डा ने भी कांग्रेस छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोमवार को दल बल के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा करने वाले है ।यह अलग बात है कि पार्टी उन्हें चुनाव लड़ाएगी की या नहीं परंतु अब भारतीय जनता पार्टी में दो ऐसे नेता आ गए हैं जिन्हें पार्टी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ बहुत ही तसल्ली से इस्तेमाल करना चाहेगी। कृष्णमूर्ति हुड्डा के अलावा दूसरे नेता हैं डॉक्टर अशोक तंवर।
कांग्रेस के नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का यह सिलसिला अभी थमा नहीं है अभी इस बात की संभावना बनी हुई है कि भारतीय जनता पार्टी की टॉप लीडरशिप देश के टॉप टॉप के इंडस्ट्रियलिस्ट जिंदल परिवार को भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराने की योजना पर काम कर रहे हैं ।खबरें हैं कि पार्टी के नेता पूर्व सांसद नवीन जिंदल और उनकी मां सावित्री जिंदल को भारतीय जनता पार्टी में लाना चाहते हैं ।ऐसे में नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की योजना भी बताई गई है। यद्यपि जिंदल परिवार की ओर से ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को इस तरह के कामों में महारत हासिल है। पिछले दिनों जब कांग्रेस के एक और नेता कैप्टन अजय यादव ने यह कहा कि उनका कांग्रेस में दम घुट रहा है तो राजनीति में रुचि रखने वाले लोगों ने यह सवाल उठाने शुरू कर दिया था कि यह कैप्टन भी भाजपा में तो नहीं जा रहा। युद्ध पी कैप्टन अजय यादव ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है और कथन के पीछे के कारण भी उजागर कर दिए हैं परंतु भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की नजर ऐसे लोगों पर हमेशा बनी रहती है जो काम आ सकते हैं जिनका नाम है जो और कहीं है और जिन्हें भाजपा में लाया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में भी चुनावी मोड में है और मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष नायक सैनी दो प्रभारी विप्लव देव तथा सुरेंद्र नागर तथा संगठन मंत्री अब इसी काम में लगे नजर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तो हरियाणा के दो राजनीतिक परिवारों को भारतीय जनता पार्टी के झंडे के नीचे लाकर खड़ा कर दिया है आप जानते हैं कि यह परिवार चौधरी देवीलाल और चौधरी भजनलाल का है। भारतीय जनता पार्टी और हरियाणा के तीसरे राजनीतिक परिवार की बात करें तो वह है दीनबंधु सर छोटूराम के नाती चौधरी वीरेंद्र सिंह का और चौथा है हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री राव वीरेंद्र सिंह का जिनके पुत्र राव इंद्रजीत सिंह भी अब भारतीय जनता पार्टी में है। भारतीय जनता पार्टी के लोग अब भी इस जांच पड़ताल में लगे हुए हैं कि कांग्रेस में और कौन-कौन लोग अपने आप को कंफरटेबल महसूस नहीं कर रहे हैं और इन में से किन-किन को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराया जा सकता है। अभी तो लोकसभा के चुनाव होने हैं ।आप देखेंगे कि विधानसभा के चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेता भारतीय जनता पार्टी का दमन थाम रहे है। 2014 में भारतीय जनता पार्टी के मजबूत होने के बाद हरियाणा के कितने ऐसे नेता हैं जिन्हें नया प्लेटफार्म मिल गया और भारतीय जनता पार्टी को ऐसे चेहरे मिल गए जिससे जीत का मार्ग प्रशस्त होता गया है। अंत में यह कहा जा सकता है कि आज हरियाणा में कांग्रेस को आंधी मानने वाले नेताओं को यह समझ लेना होगा कि लोकसभा में तो भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा भारी रहेगा ही ,हरियाणा विधानसभा के चुनाव में भी मुकाबला कांटे का होगा।

