
Dr Saket kumar IAS
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com चण्डीगढ़ हरियाणा में 27 फरवरी को राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव होना है यह सीट जनरल डीपी वत्स की रिटायरमेंट के कारण खाली हो रही है। हरियाणा सरकार ने इस चुनाव में एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए हरियाणा विधानसभा के सचिव राजेंद्र नांदल के स्थान पर साकेत कुमार आईएएस को रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया है। बताया जा रहा है कि 2016 में एक राज्यसभा चुनाव में स्याही प्रकरण के कारण चर्चा में आए श्री नांदल को आगामी चुनाव से बाकायदा दूर किया गया है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम उम्मीदवार के रूप में आ सकता है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी सारे काम चाक-चौबंद बंद तरीके से करना चाहती है।
