
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस नेतृत्व को इच्छा ज़ाहिर की है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्री या फिर जो नेता मुख्यमंत्री की रेस में है। सबको लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए।
यदि उनकी इच्छा अनुसार फैसला हो तो भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ,रणदीप सिंह सुरजेवाला ,कुमारी शैलजा
दीपेन्द्र हुड्डा, अजय माकन,अरविन्दर सिंह लवली,अशोक गहलोत सचिन पायलट कमलनाथ
दिग्विजय सिंह जीतू पटवारी,उमंग सिंगार,अशोक चव्हाण,नाना पटोले बाला साहेब थोराट,पृथ्वी राज चव्हाण,शक्ति सिंह गोहिल,अमित चावडा,परेश धनानी,जगदीश ठाकोर,अर्जुन मोडवाडिया,के सी वेणुगोपाल,जयराम रमेश नवजोत सिंह सिद्धू चरणजीत सिंह चन्नी हरीश रावत आदि को अपने-अपने क्षेत्र से लोकसभा के चुनाव की तैयारी कर लेनी चाहिए। वैसे हाल में भारतीय जनता पार्टी ने जहां कई सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा का चुनाव लड़ाया वही इसके विपरीत राहुल गांधी का विधायकों को संसदीय चुनाव लड़ाने का आइडिया गलत नहीं है वह इसलिए कि कई जगह पार्टी के पास संसदीय चुनाव स्तर के उपयुक्त उम्मीदवार ही नहीं है। राहुल गांधी ने कह तो दिया लेकिन यह कोई आदेश नहीं है फिर भी ऐसी नौबत आई तो कई तो खुद को बीमार बता कर खाट पकड़ लेंगे
