
सांसद संजय भाटिया और रमेश चंद्र कौशिक के संग पहुंचे जिला पानीपत भाजपा के अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com चण्डीगढ़ प्रसिद्ध समाजसेवी और दानवीर शशिकांत कौशिक अपनी सेवा के दम पर समालखा क्षेत्र में निरंतर लोकप्रियता के झंडे गाड़ रहे हैं ।वह जनता की सेवा के लिए नए-नए तरीके ईजाद कर समाज के प्रति अपनी कर्तव्य निष्ठा का इस तरह से परिचय दे रहे हैं कि यहां चुनावी राजनीति में रुचि रखने वाले लोगों को उनसे ईर्ष्या होने लगी होगी। समालखा विधानसभा क्षेत्र में शशिकांत कौशिक के प्रति इसलिए विशेष सहानुभूति हो गई है कि लगातार दो चुनाव हारने के बावजूद उनका जनता से प्रेम और सेवा भाव किसी तरह से भी काम नहीं हुआ है बल्कि निरंतर जारी है।

जनसेवक की लोकप्रियता बयां करती हजारों की भीड़।
लोग कहते हैं कि जनता की सेवा क्या होती है यह शशिकांत कौशिक जानते हैं। उन्होंने कोविद-19 काल में जब लोग घरों से नहीं निकलते थे , कितनी तन्मयता और सेवा भाव से जनता की घर द्वार पर रसोई की ज़रूरतें पूरी करने खाद्य सामग्री पहुंचाने का काम करके दिखाया। जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद देने की पहल की ।हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में है भाई भाई की मान्यता को अपनी सेवा से व्यवहारिक रूप देकर दिखाया ।गौ सेवा की। इसकेअलावा
छात्र-छात्राओं के लिए शानदार लाइब्रेरी स्थापित की ।समालखा में ब्राह्मण धर्मशाला के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया ।कभी 20000 से भी ज्यादा निशुल्क हेलमेट बांटे । दीन-हीन और जरूरतमंद की आर्थिक मदद की। चुलकाना धाम के अपने पुश्तैनी घर को जनता की सेवा में दान किया ।चुलकाना धाम के सौंदर्य करण में रूचि ली और श्याम बाबा धर्मशाला का जीर्णोद्धार किया और ढेर सारी सेवाएं की। उन्होंने सर्दी के इस मौसम में जरूरतमंद लोगों को निशुल्क कंबल बांटने का अभियान भी शुरू कर रखा है ।इस कड़ी में तीन अलग-अलग गांव कस्बों और शहरों में हजारों की संख्या में कंबल बांटने का काम किया गया ।तीसरी कड़ी में समालखा अनाज मंडी में 21 जनवरी को संपन्न कार्यक्रम में जिस तरह हजारों की संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया उसे देखकर शशिकांत ही नहीं उनकी टीम के सदस्य और शुभचिंतक बाग बाग हो गए। कुर्सियां कम पड़ गई लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। इस कार्यक्रम की एक विशेषता यह देखी गई कि कड़ाके की ठंड के बावजूद समारोह में पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े पंच सरपंच, जिला परिषद के सदस्य, पंचायत समितियां के सदस्य ही नहीं बल्कि नगर पालिका पार्षद शशिकांत कौशिक के निकट सहयोगी और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

सम्मान समारोह को संबोधित करते जनसेवक शशिकांत कौशिक।
समालखा के इस कार्यक्रम में आगंतुक जनसमूह के लिए 108 किलो वजन का देसी घी का सिंगल लड्डू आकर्षण का केंद्र बना रहा। आए हुए नर नारियों ने इसी लड्डू को प्रसाद के रूप में चखा।
इस कार्यक्रम की शुरुआत 51 कुंडीय महायज्ञ से हुई ।जिसमें कलश यात्रा में शामिल 51 युग्लो ने भी आहुति डाली। यह यज्ञ स्वामी दयानंद सरस्वती की देखरेख में संपन्न हुआ। शशिकांत कौशिक ने इस अवसर पर गौ सेवा दल ,पूर्वांचल समिति और ओम शांति संस्थान को 1.1 लाख रुपए का दान दिया।
अपने संबोधन में श्री कौशिक ने कहा कि उनका मकसद आजीवन जनता की सेवा करना है ।वह अपनी आय और संपत्ति का 90% जनता को समर्पित करके चलेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता ने जो प्यार दिया है उसका कर्ज वे आजीवन नहीं उतार सकते। उन्होंने कहा कि अपने जरूरतमंद लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है और वह जनता की सेवा के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। उन्हें इस सेवा से ही संतोष मिलता है।
इस अवसर पर करनाल के सांसद संजय भाटिया सोनीपत के सांसद रमेश चंद्र कौशिक पानीपत जिला भाजपा के अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट की तिकड़ी विशेष तौर पर विशेष अतिथि के रूप में पधारे और सब ने शशिकांत कौशिक की जन सेवा की खुले दिल से प्रशंसा की। अपने संबोधन में इन नेताओं ने कहा कि ऐसी सेवा करना सबके बस की बात नहीं है। साधन और धन बहुत लोगों के पास है लेकिन उसे इस तरह खर्च करना सब के बात बस की बात नहीं है । इन नेताओं ने शशिकांत के प्रति उम्र रहे जन प्रेम और भावनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शशिकांत कौशिक के प्रति उमड़ रहा जनता का प्यार साफ नजर आ रहा है रहा है ।इस कार्यक्रम में कंबल वितरण के समय जो थोड़ी अव्यवस्था देखने को मिली शशिकांत कौशिक ने उसकी भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए यह घोषणा की कि जो लोग कंबलों से वंचित रह गए ,उन्हें उनके घर द्वार पर बाकायदा कार्यक्रम बनाकर कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे
यदि किसी का नुकसान हुआ है कोई चीज गुम हो गई है तो उसकी समुचित पूर्ति की जाएगी। बाद में शशिकांत चैरिटेबल ट्रस्ट के वॉलिंटियर्स ने उन सभी लोगों को सूचीबद्ध कर लिया जो किसी कारण से कंबलों से वंचित रह गए थे। उनके घर कंबल भेजना के अलावा सामूहिक कंबल वितरण का कार्यक्रम भी बना दिया गया। कंबल वितरण सम्मान समारोह कार्यक्रम के तीन चरणों में 51000 से अधिक कंबल बांटे जा चुके हैं अब चौथा चरण शेष है ।इसके लिए अंतिम कार्यक्रम अभी तय होना बाकी है समालखा के कार्यक्रम से एक बात सब की समझ में आ गई है कि शशिकांत इस समय इस क्षेत्र में सर्वाधिक लोकप्रिय व्यक्ति के रूप में देखे जा रहे हैं। लोग उनकी मुक्त कंठ से प्रशंसा करते है तो सामने वाला भी हां में हां मिलाने लगता है। इसे शशिकांत कौशिक की सेवा की उपलब्धि के रूप में देखा जा सकता है।
