
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
23 जनवरी 2024
स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता वेदप्रकाश ने आजाद हिंद फौज के संस्थापाक व जानमाने स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंली अर्पित करके उन्हे भावभिनी श्रद्घाजंलि दी। इस अवसर पर विद्रोही ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के अमूल्य योगदान को राष्ट कभी भूला नही सकता है। आजादी की लड़ाई लडऩे वाले योद्घाओं के लिए आजादी के समय भी और आजादी के बाद भी नेताजी प्ररेणा का स्त्रोत थे और और सदा बने रहेंगे। देश की आजादी के लिए विदेश में जाकर आजाद हिंद फौज की स्थापना करके अंग्रेजी सम्राज्यवाद के विरूद्घ संघर्ष करना नेताजी जैसे महान व्यक्ति के बूते की ही बात थी।
विद्रोही ने कहा कि जिस तरह नेताजी ने उस समय आजाद हिंद फौज के सैनिकों को संगठित करके देश की आजादी की लड़ाई लड़ी, उसी तरह आज भी युवा शक्ति को संगठित करके भ्रष्टाचार , गरीबी, अन्याय, साम्प्रदायिक उन्माद, जातिवाद, क्षेत्रवाद व आतंकवाद के विरूद्घ लडक़र नेताजी के दिखाए गए रास्ते पर चलकर ही समतमूलक समाज की स्थापना ही नेता जी को सच्ची श्रद्घाजंलि होगी। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, कपिल यादव, अमन, वर्षा, अजय कुमार ने नेताजी को अपने श्रद्घासुमन अर्पित किए।
