
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। चण्डीगढ़ जालंधर कमिश्नरेट पुलिस और गैंगस्टरों के बीच रविवार सुबह-सुबह मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह-सुबह पुलिस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. एनकाउंटर में घायल हुए दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है.
कई घटनाओं में भी शामिल रहे हैं अपराधी
शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों अपराधी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं. दोनों बदमाश हत्या, सुपारी किलिंग और ड्रग तस्करी की कई घटनाओं में शामिल थे.
एनकाउंटर के दौरान गोली लगने से टूट कार का शीशा.
पुलिस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद मौके पर भीड़ लग गई. साथ ही पुलिस मौका-ए वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार के शीशे टूटे हुए नजर आ रहे हैं।
