
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com।
22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा चुका है। इस भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति ,उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी सहित देश भर के खेल जगत से सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, नीरज चोपड़ा सहित अन्य फिल्मी सितारे अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, माधुरी दीक्षित ,अनुपम खेर सहित अन्य उद्योगपति मुकेश अंबानी, रतन टाटा, गौतम अदानी ,अनिल अंबानी सहित अन्य राजनेता सोनिया गांधी, नीतीश कुमार, अखिलेश यादव, मोहन भागवत सहित अन्य दलाई लामा ,बाबा रामदेव ,सतगुरु निलेश देसाई ,इसरो के डायरेक्टर सहित कई नामचीन हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है। विश्व हिंदू परिषद के मुताबिक राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लगभग 7000 लोग शामिल होंगे । जिनमें विदेश से लगभग 100 प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।
