दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com चंडीगढ़ चंडीगढ़
22 जनवरी को प्रभु श्री राम मंदिर अयोध्या धाम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्री राम सत्संग भवन छीप्पटवाड़ा ,रेवाड़ी सदगुरूदेव श्री शिवचंद इष्टधारी के सानिध्य में नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया । श्री राम जी की नगर परिक्रमा का भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वन्दना पोपली ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा को रवाना किया । इस अवसर पर वन्दना पोपली ने रामभक्तो को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा का ये अवसर सदियों बाद आया है इस ऐतिहासिक पल के हम सभी हिस्सा बन रहे हैं । यह प्रभु राम की विशेष अनुकम्पा हर सनातनी को प्राप्त हो रही है। जिन की वजह से यह दिन आया है प्रत्येक सनातनी उनको सदा याद रखेगा वन्दना पोपली ने आग्रह किया कि हर घर मे उत्सव मनाये दीवाली मनाये ,रंगोली सजाये व प्रभु राम का गुणगान करे । यह एयर रेवाड़ी बस अड्डा ,से प्राचीन श्री हनुमान मंदिर पहुची । वहाँ से मुख्यबाज़ार मोती चौक से होती हुई पुरे बाजार की परिक्रमा की व लोगो ने जय श्री राम के उदघोष से रेवाड़ी को राममय किया व लोगो मे जबरदस्त जोश दिखाई देते बन रहा था आज पूरी रेवाड़ी जय श्री राम के नारों से गुंजायमान रही। यात्रा में हज़ारों राम भक्तो ने भाग लिया ।सबने अपने हाथों में जय श्री राम का झंडा ले कर रेवाड़ी को भगवामय कर सौभाग्य प्राप्त किया। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से उत्साहित लोग भजन गाते हुए जम कर नाचे।ध्वजा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया दुकानदारों ने बाज़ार से गुजरती शोभा यात्रा पर फूल बरसा कर जय श्री राम के नारे लगाएं व सेवा की। यात्रा का सर्कुलर रोड स्तिथ पर यादव एसोसिएट्स ने जे एस आर पेट्रोल पंप पर जलपान का अयोजन कर भव्य स्वागत किया । इसी कड़ी में कल 22 जनवरी सोमवार को प्रातः 9 बजे तुर्कियावास रोड स्थित श्री राम वाटिका व श्री हनुमान मंदिर में हवन व श्री सुंदड़काण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा ।आज की इस नगर परिक्रमा में सभी राम सेवको ने बढ़ चढ़ कर सेवा की व यात्रा को बड़े ही समुचित ढंग से सम्पन्न कराया । इस यात्रा में श्री रघुनंदन शर्मा जी के नेतृत्व में विनोद सोनी , प्रमोद सोनी, सुनील वशिष्ठ दिल्ली वाले, सुशील वशिष्ठ, गौरव व एकता शर्मा एडवोकेट , संजय ओटवार, सतेंद्र चौहान, ठेकेदार हरिपाल सिंह चौहान, रामनंदन चन्द्रवंशी बेगूसराय बिहार से , सेठ पूरनमल गुप्ता पिपली राजस्थान से इत्यादि भक्तजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

