
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2024-@gmail-com
बहल 18 जनवरी
इनसो की बहल ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष हिम्मत जावला ने कहा है कि बहल के महिला महाविधालय में शिक्षकों का अभाव बना हुआ है। कई पोस्ट खाली है इसलिए स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। व्यवस्था करे। जिला शिक्षा उन्होंने कहा कि बहल के महिला महाविधालय करीब 5 वर्ष से चल रहा है लेकिन महाविधालय में छात्रोंओ के शिक्षण के लिए अध्यापकों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इस महाविधालय में आज तक हिन्दी, फिजिकल, पोल्टिकल साईंस,इतिहास, आदि विषयों के अध्यापक नहीं है। अपनी शिकायत में श्री जावला ने कहा कि इस विषय में छात्र संगठन इनसो व गाँव के गणमान्य लोगों ने कई बार तहसीलदार के मार्फत शिक्षा मंत्री के नाम भी ज्ञापन दिये है। परंतु इस बारे में विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया है उन्होंने अल्टीमेट आइटम देते हुए कहा कि अगर फरवरी माह तक महाविद्यालय में स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोगों के पास इसका विरोध प्रदर्शन करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं रहेगा। हिम्मत ने बताया कि महाविधालय में 700 के करीब छात्राए पढती है जिनका भविष्य अ़धकार मय बना हुआ है। सरकार को इस संदर्भ में गंभीरता से विचार करना चाहिए।
