
नए मुख्य सचिव ने संभाला कार्यभार
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2024@gmail.com
जयपुर,
भजनलाल सरकार के प्रशासनिक अमले को मिला नया ‘बॉस’, सुधांश पंत ने थामा प्रदेश के 45वें सीएस का ज़िम्मा
राजस्थान के प्रशासनिक बेड़े के नए ‘मुखिया’ सुधांश पंत ने आज सुबह अपनी नई ज़िम्मेदारी संभाल ली। राजधानी जयपुर में सचिवालय स्थित मुख्य सचिव चेंबर में निवर्तमान मुख्य सचिव उषा शर्मा ने अपना वर्क चार्ज औपचारिक रूप से नए मुख्य सचिव पंत को सौंप दिया। बेहद सादे ‘हैंड ओवर, टेक ओवर’ कार्यक्रम में कुछ अन्य अधिकारी और सीएस स्टाफ मौजूद रहा।
सबसे पहले गणेश वंदन
पदभार संभालने से पहले सुधांश पंत ने सचिवालय पहुंचकर सबसे पहले मुख्य द्वार पर स्थापित श्री गणेश भगवान की प्रतिमा को नमन किया। गणेश वंदना के बाद वे अपना कार्यभार संभालने के लिए सीधे अपने कमरे में दाखिल हुए।
लगन-निष्ठा से करेंगे जनहित के काम : पंत
नए सीएस सुधांश पंत ने पदभार ग्रहण के मौके पर मीडिया से बातचीत की और अपनी प्राथमिकताएं बताईं।
उन्होंने सबसे पहले नए साल की शुभकामनाएं देने के साथ ही नई ज़िम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया। पंत ने कहा कि राज्य के लोगों को राहत मिल सके, इसे ध्यान में रखते हुए पूरी लगन और निष्ठा से काम करेंगे और फैसले लेंगे।
पंत ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत की कल्पना साकार की जाने की पूरी कोशिश रहेगी। साथ ही वित्त विभाग के अधिकारियों से चर्चा करके वित्तीय स्थिति मजबूत करने पर काम होगा। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि केंद्र से तालमेल अच्छा रहेगा और राज्य को पूरा सहयोग मिलता रहेगा।
यह
इससे पहले केंद्रीय सचिव रहे राजीव महर्षि जहां वर्ष 2013 से वर्ष 2014 तक करीब 11 महीने मुख्य सचिव रहकर फिर दिल्ली चले गए, तो वहीं उषा शर्मा ने केंद्र में प्रतिनियुक्ति बीच में छोड़कर 31 जनवरी 2022 को सीएस पद संभाला था। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने जून 2023 में उनका कार्यकाल 6 महीने बढ़ाया था। अब केंद्र प्रतिनियुक्ति बीच में छोड़कर सुधांश पंत भी चीफ सेक्रेटरी बन गए हैं।

