दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com चण्डीगढ़ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को संगठन में फेरबदल करते हुए जहां कई नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं वहीं कुछ लोगों को नए राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी को वापस राजस्थान बुला लिया गया है ।इससे साफ जाहिर है कि उन्हें राज्य के संगठन में स्थान दिया जा सकता है। ऐसे ही राजेश पायलट सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी लगाया गया है जिससे यह ज्ञात होता है कि उन्हें प्रदेश संगठन में समायोजित करने की कोई योजना नहीं है। अब लगता है कि 8 वर्ष से लंबित पड़े हरियाणा कांग्रेस के पुनर्गठन को लेकर अपडेट मिलने वाली है। पिछले दिनों हरियाणा मामलों के प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा था कि संगठन का प्रस्ताव पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल को सौंप दिया गया है। कुछ लोगों को ऐसा लग रहा था कि वेणू गोपाल की जगह किसी और नेता को संगठन की जिम्मेदारी मिल जाती तो हरियाणा पार्टी पुनर्गठन का काम लटक सकता है लेकिन संगठन की जिम्मेदारी वेणुगोपाल के पास ही रही है इसलिए जल्दी ही लिस्ट जारी होने की आशा वक्त की जा रही है।
समझा जाता है कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के फैसले के साथ ही हरियाणा की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। देखना यह है कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष किसे बनाया जा रहा है ।जानकार यह मानकर चल रहे हैं कि इस पद पर अलका लांबा की नियुक्ति तय है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पुनर्गठन की सूची जारी होने पर यह तय हो सकता है कि पार्टी हरियाणा में किस नेता को कितना भाव दे रही है।
