
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2024@gmail.com
चण्डीगढ़।
समालखा हलके के गांव रा्क्सेड़ा में रविवार 17 दिसंबर को गांव के सरपंच रामधन सैनी के नेतृत्व में कंबल वितरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सेवा की सारी व्यवस्था जन सेवक शशिकांत कौशिक द्वारा की गई थी। उन्होंने सर्दियों के इस मौसम में क्षेत्र के जरूरतमंद बुजुर्गों के सम्मान में निशुल्क कंबल वितरण सम्मान समारोह आयोजित करने का फैसला ले रखा है। जय सेवा वे हर वर्ष करते हैं।

समारोह में बुजुर्गों और जरूरतमंदों को कंबल बांटने की शुरुआत करते पानीपत के पुलिस अधीक्षक अजीत शेखावत आईपीएस और जनसेवक शशिकांत कौशिक।
इसकी शुरुआत रा्क्सेड़ा से की गई। रविवार के इस कार्यक्रम में भव्य आयोजन ,शानदार रागिनी गायन के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा गांव और आसपास के लोगों का उमड़ा जनसमूह चर्चा का विषय रहे। बहुत बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया।

समारोह को संबोधित करते शशिकांत कौशिक ने एक और बड़ा संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पानीपत के पुलिस अधीक्षक अजीत शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान थे। इनके समालखा के उपमंडल अधिकारी नागरिक अमित कुमार अलावा और नायब तहसीलदार राहुल राठी का शामिल होना भी खास था। इससे कार्यक्रम को चार चांद लग गए।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हलके के वरिष्ठ और मौजिज लोगों की हाजिरी, निर्वाचित प्रतिनिधि पूर्व प्रतिनिधि बड़े बुजुर्ग और महिलाओं का बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना आयोजकों का हौसला बढ़ा गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पानीपत के पुलिस अधीक्षक अजीत शेखावत ने शिरकत की। मुख्य अतिथि श्री अजीत शेखावत उप मंडल अधिकारी नागरिक समालखा नायब तहसीलदार समालखा का जन सेवक शशिकांत कौशिक उनकी टीम तथा उपस्थित मोजिज लोगों ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया तथा इन तीनों अधिकारियों को सम्मान सूचक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में पहुंचे इस क्षेत्र के बुजुर्गों और महिलाओं को अपने हाथ से कंबल बांटने की शुरुआत की।

पिता के ही पदचिन्हो में पर पुत्र मानिक कौशिक ने भी सभा को संबोधित किया।
अपने संबोधन में श्री शेखावत ने शशिकांत कौशिक उनके ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों और समाज के प्रति उनके दृष्टिकोण की प्रशंसा की और कहा कि हमें जीवन में जरूरतमंद व्यक्ति को देने के स्वभाव को ग्रहण करना चाहिए ऐसा करने से व्यक्ति को संतोष मिलता है। इसके अलावा समाज की सेवा करना भी हमारा दायित्व है ।उन्होंने रक्सेडा गांव में नशे की शिकायतों का जिक्र करते हुए चिंता व्यक्त की परंतु ग्रामीणों से हाथ उठाकर यह संकल्प भी करवाया कि वे गांव को नशामुक्त करने में अहम भूमिका अदा करेंगे।
इस अवसर पर एसडीएम समालखा और नायब तहसीलदार समालखा ने भी अपने विचार व्यक्त किये और शशिकांत के सामाजिक कार्यों और सकारात्मक प्रयासों की तारीफ की। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शशिकांत कौशिक ने चार-पांच बातों पर फोकस करते हुए कहा कि उन्होंने कई चीजों को समझ लिया है ।वे 10 वर्ष तक राजनीतिक एक्सरसाइज करते रहे लेकिन अब उनकी प्राथमिकता समाज सेवा होगी ना की राजनीति ।उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र के लोगों की तन मन और धन से सेवा करेंगे ।सारी कमाई का 90% जनता की सेवा में खर्च करेंगे । उन्होंने अपने सारे शरीर के अंग तक दान करने का संकल्प लिया। ने कहा कि वे अपने जीवन में हमेशा हर जरूरतमंद की संभव मदद करने को तैयार रहेंगे। उन्होंने बताया कि जरूरत को देखते हुए उन्होंने 20000 हेलमेट निशुल्क बांटने का फैसला किया। उन्होंने कहा जरूरत को देखते हुए उन्होंने छात्रों को स्टेशनरी वितरित कराई कैसे फूड वैन का लंबे समय से सचालन हो रहा है और उनके द्वारा अपने बुजुर्गों की याद में स्थापित लाइब्रेरी से छात्र-छात्राओं को कितना लाभ हो रहा है। उन्होंने कोरोना काल में जनसेवक शशिकांत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा की गई सेवा का भी हवाला दिया लेकिन उपस्थित जनों को एक संदेश देने की कोशिश की कि व्यावसायिक प्रतिबद्धता और व्यस्तता के कारण वह हल्के को ज्यादा समय नहीं दे पाते लेकिन उनका पुत्र और परिजन जनता के बीच में दुख सुख में जाने का काम जरुर पूरा करते हैं ऐसे में सब लोगों को परिजनों की हाजिरी को ही शशिकांत की हाजिरी के रूप में स्वीकार करके उन्हें आशीर्वाद देना चाहिए। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने करोड़ों रुपए मूल्य का चुलकाना गांव का अपना पैतृक मकान जनता को समर्पित कर दिया है अब इसे बाहर से आने वाले यात्री धर्म प्रेमी दिन और रात्रि विश्राम के रुप में प्रयोग कर रहे हैं। श्री कौशिक के संबोधन के समय लोगों ने बार-बार तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उनके अलावा उनके पुत्र मानिक कौशिक ने भी अपने विचार रखें और कहा कि उन्हें इस बात का संतोष और गर्व है कि उनके पिता उन्हें जन सेवा करने और दीन हीन की मदद करने वाले संस्कारों का प्रसाद दे रहे हैं ।उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर कब और कैसे मदद करने का फैसला लिया गया और उससे लोगों को किस तरह से फायदा हुआ।
उन्होंने कहा कि उन्हें यह सिखाया जाता है कि तन मन धन से सेवा करके किसी व्यक्ति के चेहरे पर खुशी ले आना मकसद होना चाहिए । गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में आसपास के पांच छः गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और जनसेवक शशिकांत कौशिक के सामाजिक दृष्टिकोण के प्रति अपने सकारात्मक भाव व्यक्त किये । इस कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक हरेंद्र नागर एंड पार्टी की ओर से नरेंद्र नागर करिश्मा चौधरी प्रीति चौधरी शगुन चौधरी बिशन सिंह बलराम बैंसला राहुल अवाना अपनी मधुर आवाज में श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया । कार्यक्रम में शशिकांत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा यहां पधारे सरपंचों पूर्व सरपंच पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े मौजिज लोगों के अलावा कई अग्रणी नागरिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शशिकांत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित फूड वन के माध्यम से उपस्थित जनों को भोजन भी उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए गांव के सरपंच रामधन सैनी ने बताया कि सम्मान समारोह में गांव के प्रमुख नागरिकों सुरेंद्र शर्मा पप्पू बलबीर कश्यप अधिसंख्यक ग्रामीणों के अलावा सुभाष कुमार, दीपक नंबरदार, अशोक शर्मा हथवाला नूरजहां ,नरेश कौशिक, पार्षद प्रदीप, कुलदीप, बिना पहलवान ,आदि भी मौजूद रहे । इनके अलावा वर्तमान सरपंच सुखबिरी ,प्रेम सरपंच कमल लाहोट भोडवाल माजरी अजब सिंह देवेंद्र ,मुकेश सरपंच पट्टी कल्याणा जयपाल मोहटी कपिल बसना रामधन सैनी ब्रह्मपाल धौलपुर धर्मपाल धमरु बलबीर कश्यप दयाराम कश्यप नंबरदार सुंदर पार्षद आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

मुख्य अतिथि पानीपत के पुलिस अधीक्षक अजीत शेखावत आईपीएस को समारोह में रिसीव कर लाते शशिकांत कौशिक।
