
नई दिल्ली।
केरल में एक महिला में कोविद-19 का सब वेरिएंट जी एन1 पाए जाने के बाद केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है सरकार ने कोविद मामलों में बढ़ोतरी और भारत में जीएन वन वेरिएंट के पहले मामले का पता चलने के मध्य नजर राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से कोविद स्थिति पर नियंत्रण निगरानी बनाए रखने का आग्रह किया है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से कोविद स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखने का आग्रह किया है। इसके साथ ही राज्यों को नियमित तौर पर हर जिले में एस ए आर आई और आई एल आई मामलों की रिपोर्ट और निगरानी करनी होगी। ज्यादा से ज्यादा संख्या में आर्टिफिशियल टेस्ट करने को कहा गया है । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आरटी पीसीआर परीक्षणों सहित पर्याप्त प्रशिक्षण सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है ।वहीं सरकार ने राज्यों को जीनोम सीक्वेंस के लिए पॉजिटिव नमूने INSCOG प्रयोगशालाओं को भेजने के लिए कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को देश में 335 नए कोविद-19 के मामले सामने आए हैं। उसी के साथ ही देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1701 हो गई है।
