
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। कलयुग की पुष्टि रिश्तो को तार-तार करने और बेटियों तक से बलात्कार की शर्मसार करने वाली घटनाओं से भी होती है। देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड में रिश्ते में ताऊ एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग भतीजी से बलात्कार किया। इसके फल स्वरुप गर्भवती हुई भतीजी के पेट में ताऊ का बच्चा पलता रहा और उसने एक बेटी को जन्म भी दे दिया। मामला उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के गंगोलीहाट थाना क्षेत्र का है जहां किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया है किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे गंगोलीहाट चिकित्सक के पास ले गए।जांच में यह बात सामने आई कि किशोरी गर्भवती है।
आरोपी ताऊ ने कई बार किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। सारी बातें सामने आने के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पता चला है कि पूछताछ में किशोरी ने रिश्ते में ताऊ गांव के 50 वर्षीय एक व्यक्ति को इसका जिम्मेदार बताया। किशोरी को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां बाद में किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया।
पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया किशोरी के परिजनो ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के पेट में दर्द होने पर उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया. जहां जांच में गर्भवती होने की पुष्टि हुई.
पूछताछ में युवती ने इसके लिए रिश्ते में ताऊ गांव के एक व्यक्ति को इसका जिम्मेदार बताया. किशोरी ने परिजनों को बताया कि मार्च 2023 में मवेशियों को चराते हुए ताऊ ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया ।साथ ही ताऊ ने किशोरी को यह धमकी दी कि उसने इसकी सूचना दी तो जान से मार दिया जाएगा। घटना के बाद से परिवार सदमे में है।
