दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
नरवाना, 25 अक्तृबर (नरेन्द्र जेठी) वेदांता इंटरनेशनल स्कूल कलौदा खुर्द के विद्यार्थियों का चंडीगढ़ में ट्रिप गया। जिसमें बच्चों ने काफी मौज-मस्ती की व भ्रमण का आनंद लिया। अर्धवार्षिक परीक्षा के पश्चात विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत देने हेतु विद्यालय की तरफ से शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीसरी से दसवीं तक के विद्यार्थी गए। विद्यालय के चेयरमैन श्री रवि श्योकंद , डायरेक्टर प्रदीप नैन व प्रधानाचार्या श्रीमती वीना डारा व स्टाफ विद्यार्थियों के साथ इस भ्रमण पर गए। सभी विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में छतबीड़ चिडय़िाघर का भ्रमण किया। वहां उन्हें विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षियों के विषय में जानने का अवसर मिला। वहां बच्चों ने काफी मौज मस्ती की। इसके पश्चात् विद्यार्थियों ने सुखना लेक में बॉटिंग का आनंद लिया। वहां का दृश्य काफी मनमोहक था।निर्देशक महोदय द्वारा सभी विद्यार्थियों में फल भी वितरित करवाए गए ।विद्यार्थियों ने इस ट्रिप को काफी एंजॉय किया। विद्यार्थियों के लिए डिनर का आयोजन निदेशक द्वारा किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती वीना डारा ने बताया कि हर वर्ष विद्यालय की तरफ से अर्धवार्षिक परीक्षा के पश्चात् शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया जाता है ताकि सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई के तनाव से राहत मिले और वे तनाव रहित होकर अपनी आगे की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रख सकें। डायरेक्टर प्रदीप नैन ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन भी आवश्यक है ताकि वे किसी तरह का दबाव महसूस न करें। उन्होंने कहा विद्यार्थियों के लिए भ्रमण शिक्षा का ही एक अंग है। भ्रमण हमारे किताबी ज्ञान में वृद्धि करता है और किताबों में पढ़ी धुंधली छवि साकार हो जाती है। विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षकों ने भी इस भ्रमण का आनंद लिया।

नरवाना : वेदांता के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण का आनंद लेते हुए (छाया : नरेन्द्र जेठी)
