
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
आज सैनी भवन सेक्टर 12 की पंचकूला में स्पर्श सोशल कल्चरल एसोसिएशन द्वारा दुर्गा पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।चार दिवसीय इस कार्यक्रम आयोजित किया इस आयोजन में पंचकूला में रहने वाले बंगाली समाज के लोगों ने माँ दुर्गा की स्तुति , महाआरती तथा हवन का प्रबंध किया ।20 अक्तूबर से आरंभ इस चार दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों ने कल्चरल प्रोग्राम प्रस्तुत किए हैं । 23 तारीख़ को महानवमी कि अब अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविद् तथा समाज सेविका प्रियंका पूनिया ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की ।बंगाली समाज ने श्रीमती पुनिया का स्वागत किया तथा उनके कार्यक्रम में पहुँचने पर धन्यवाद किया ।श्रीमती पुनिया ने पुष्पांजलि पूजा में भाग लिया ।

श्रीमती पुनिया ने कहा कि यह बहुत ही सुंदर आयोजन है उन्हें यहाँ आकर बहुत अच्छा लगा । उन्होंने कहा कि कहा कि दुर्गा माँ के शक्ति के रूप में अराधना करना महिला सशक्तिकरण का पर्याय है ।उन्होंने बंगाली समाज को अपने सभ्यता तथा संस्कृति को बचाने के लिए इस तरह के उत्सव मनाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।पिछले 7 सालों से स्पर्श सोशियो कल्चरल ग्रुप दुर्गा उत्सव मनाता आ रहा है । इस अवसर पर समीर दास ,आलोक देय ,पार्थ चकरबर्ती ,मोनीषा ,देवयानी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ थे ।

