
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
कालका
परिवार जोड़ो अभियान के तहत लोगों से घर-घर जाकर मिलना हो रहा है। लोग मिलने पर अपनी व्यथा सुनाते दिखाई देते हैं।ग्राम पंचायत मड़ा वाला में एक परिवार से मिलना हुआ यह परिवार बेहद तंगहाली में दयनीय अवस्था में अपना जीवन यापन कर रहा है। ऐसे में सरकार इनको सुविधाएं मुहैया करने की बजाय इनको लूटने में लगी है। यह कहना आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल का है। रंजीत उप्पल ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें महिला ने बताया कि उसके दो बल्ब और एक पंखा चलता है और सरकार ने इनको 5000 का बिजली का बिल थमा दिया। यह गरीब परिवार जो बड़ी मुश्किल से गुजर कर रहा है भारी भरकम बिल को कैसे चुकाएगा। बेहद शर्मनाक बात है सरकार जनता को सरेआम लूट रही है,और सुविधाएं देने के नाम पर गढ्ढों से भरी हुई टूटी-फूटी सड़कें मिल रहे हैं। नालियां नाले गंदगी से भरी पड़े हैं।स्कूलों में शिक्षकों की कमी, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, युवाओं को रोजगार नहीं,ऊपर से सरकार भारी भरकम टैक्सों का बोझ जनता पर लाद रही है।
भारी महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी। रंजीत उप्पल ने कहा कि हरियाणा को यदि बदहाली से बचाना है तो एक मौका केजरीवाल को देना होगा। इस दौरान वहां प्रदेश के संयुक्त सचिव स्वर्णपाल सिंह और सर्किल इंचार्ज तनु बाबा मौजूद रहे।
