
कभी पटियाला से अकाली दल के कभी कांग्रेस के सांसद रहे हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह अब भाजपा के लिए भी लड़ सकते हैं चुनाव।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
चण्डीगढ़
पंजाब भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक पॉलिटिकल लैबोरेट्री है। कभी ऐसा था कि भारतीय जनता पार्टी के नेता यह महसूस करते थे की हरियाणा जैसे प्रदेश में वे सरकार बनाने में सफल नहीं हो पा रहे लेकिन 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में इस तरह से सरकार बनाई कि उन्हें किसी एक निर्दलीय विधायक के समर्थन की भी जरूरत नहीं पड़ी। लोगों ने बहुमत के लिए जरूरी 46 विधायक तो भाजपा को दिए ही,एक स्पीकर मतलब 47 विधायक जिता कर भेज दिए। यह भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी परंतु इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के लिए पंजाब एक स्वप्न बना हुआ है। पंजाब में धार्मिक डेरे राजनीति को बहुत प्रभावित करते हैं और इस तरह की राजनीति करने में भारतीय जनता पार्टी को महारत हासिल है।आपको बता दें कि कभी पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई तो पंजाब के गुरदासपुर जिले को जम्मू में मिलाया जा सकता है।

मौजूदा सांसद सनी देओल की जगह गुरदासपुर से चुनाव लड़ सकते हैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़।
यदि किसी कारण से एक बार फिर केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए दिन-रात एक कर देंगे । उनका मकसद पंजाब से आम आदमी पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकना कांग्रेस और अकाली दल को कमजोर करना मुख्य तौर पर रहेगा।भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही शिरोमणि अकाली दल के सहारे रही है अब दोनों दाल अलग-अलग राजनीति कर रहे हैं दोनों की स्थिति पहले के मुक़ाबले कमजोर हुई है ।आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव के बाद संगरूर लोकसभा उपचुनाव हार कर एक झटका खाया परंतु अगली बार हुए एक और उपचुनाव में जीत हासिल करके फिर से अपना दबदबा बना लिया।

शुरू में अकाली दल, फिर अपनी पार्टी पीपीपी फिर कांग्रेस और अब भाजपा की राजनीति कर रहे मनप्रीत सिंह बादल लड़ सकते हैं बठिंडा से लोकसभा का चुनाव।
अब 2024 के लोकसभा के चुनाव में भाजपा के पास कैप्टन अमरेन्द्र सिंह , मनप्रीत बादल के अलावा सुनील जाखड़ भी एक बड़े चेहरे हैं । भारतीय जनता पार्टी में चुनाव लड़ा सकती है। कपिल शर्मा अमृतसर से भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं परंतु चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं लगते । पंजाब में भारतीय जनता पार्टी कम से कम पांच लोकसभा सीट जीतने का दावा कर रही है। गुरदासपुर से सनी देओल चुनाव नहीं लड़ रहे उनकी जगह प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ को चुनाव में उतरा जा सकता है। कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला से जबकि मनप्रीत बादल बठिंडा से चुनाव लड़ सकते हैं। एक बात साफ है की विपक्ष के इंडिया गठबंधन की योजनाओं पर नजर डालें तो पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी परस्पर सहमति से चुनाव लड़ेंगे ऐसा हुआ तो यह भारतीय जनता पार्टी के लिए खतरनाक साबित हो जाएगा।
